फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infosys Q1 Result: इंफोसिस के शुद्ध लाभ-राजस्व में जबरदस्त इजाफा, अधिकारियों ने इसके पीछे दिया ये कारण

Sun, 24 Jul 2022 07:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने एक बयान में कहा, ‘‘अनिश्चितता से भरे आर्थिक माहौल के बीच पहली तिमाही में हमारा समग्र प्रदर्शन सशक्त रहा है।" 
विज्ञापन
इंफोसिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दूसरी बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता इंफोसिस ने रविवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 3.2 प्रतिशत बढ़कर 5,360 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की शेयर बाजारों को जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 5,195 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन


इसी तिमाही में कंपनी का राजस्व 23.6 प्रतिशत बढ़कर 34,470 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-जून 2021 की तिमाही में यह 27,869 करोड़ रुपये रहा था। पहली तिमाही की वृद्धि से उत्साहित इंफोसिस ने पूरे वित्त वर्ष के लिए अपने राजस्व आकलन को संशोधित करते हुए 14-16 प्रतिशत कर दिया है। पहले राजस्व आकलन 13-15 प्रतिशत की वृद्धि का था।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने एक बयान में कहा, ‘‘अनिश्चितता से भरे आर्थिक माहौल के बीच पहली तिमाही में हमारा समग्र प्रदर्शन सशक्त रहा है। यह एक संगठन के तौर पर हमारे स्वाभाविक लचीलेपन, हमारी उद्योग-अग्रणी डिजिटल क्षमताओं और सतत ग्राहक-प्रासंगिकता का एक साक्ष्य है।’’
विज्ञापन


पारेख ने कहा, ‘‘हम प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ने पर निवेश कर रहे हैं ताकि उभर रहे बाजार अवसरों का लाभ उठा सकें। पहली तिमाही में अच्छे प्रदर्शन के रूप में इसका नतीजा सामने आया है और वित्त वर्ष के लिए राजस्व आकलन को भी बढ़ाकर 14-16 प्रतिशत कर दिया गया है।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें