फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः जनवरी से मिल सकती हैं इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी, चला सकेंगे नेट

Thu, 28 Nov 2019 06:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नाल्को लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जनवरी से यात्रियों के लिए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी की सेवाएं शुरू कर सकती हैं। इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी से यात्री उड़ान के दौरान कॉलिंग के साथ इंटरनेट सर्फिंग का भी लुफ्थ उठा सकेंगे। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में दूरसंचार विभाग से इन-फ्लाइट एवं समुद्री कनेक्टिविटी (आईएफएमसी) सेवाएं प्रदान करने के लिए लाइसेंस प्राप्त किया था। 

विज्ञापन


टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि उम्मीद है कि वह डेढ़ महीने में इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू कर सकती है। हालांकि, टैरिफ पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इसे अभी और दुरुस्त किया जाना है।

ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम की ओर से आयोजित इंडिया सैटकॉम-2019 से अलग नाल्को के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पीजे नाथ ने कहा कि हम जनवरी के आसपास इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम डाटा सेवाओं के साथ इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने इन विमानन कंपनियों के नाम बताने से इनकार कर दिया, जिनके साथ नाल्को की बातचीत चल रही है। नाथ ने कहा कि मैं इस समय इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता... हमारी कई विमानन कंपनियों के साथ साझेदारी होगी और हम जैसे ही इस पर आगे बढ़ेंगे, खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें