फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inflation: महंगाई से ‘आम आदमी’ को मिलेगी राहत, लागत घटने से कीमतें घटा सकती हैं कंपनियां!

Tue, 29 Nov 2022 02:22 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Inflation: फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनियों का मानना है कि आने वाली दो तिमाही में उनकी घट सकती है, ऐसे में वे अपने उत्पादों की कीमत घटाने पर विचार कर सकते हैं। हिदुस्तान युनिलीवर, ब्रिटैनिया, मेरीको और इमाी जैसी कंपनियों ने पिछली तिमाही में जो नतीजे पेश किए हैं, उससे संकेत मिलते हैं कि अगली दो तिमाहियों में उनकी लागत घट सकती है।
विज्ञापन
लागत घटने से कंपनियां कम कर सकती हैं कीमतें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में मंदी की आशंका के बीच बीते कई महीनों से लोग महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। इस दौरान  आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया। हालांकि अब इस स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रॉसरी और रोजाना की जरूरी चीजों व कपड़ों की कीमतों में आने वाली तिमाहियों में नरमी की उम्मीद है। 

जानकारों के मुताबिक इसका कारण इन चीजों की उत्पादन लागत में आई कमी है। उपभोक्ता वस्तुओं के बाजार से जुड़े जानकार मानते हैं कि बिक्री बढ़ने और लागत घटने का परिणाम प्रोडक्ट्स की कीमतों में नरमी के रूप में सामने आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो आम आदमी के लिए यह एक राहत भरी खबर होगी। 

विज्ञापन

फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनियों का मानना है कि आने वाली दो तिमाही में उनकी घट सकती है, ऐसे में वे अपने उत्पादों की कीमत घटाने पर विचार कर सकते हैं। हिदुस्तान युनिलीवर, ब्रिटैया, मेरीको और इमाी जैसी कंपनियों ने पिछली तिमाही में जो नतीजे पेश किए हैं, उससे संकेत मिलते हैं कि अगली दो तिमाहियों में उनकी लागत घट सकती है। 


अगर लागत कम होती है तो जाहिर तौर कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों को कम करने पर विचार करेंगी। कुछ कंपनियां लागत घटने के बाद वर्तमान मूल्य पर ही ग्राहकों को बड़े पैकेट (सामग्री के वजन व आकार में वृद्धि) का तोहफा भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

पिछले कुछ समय के दौरान इन चीजों की कीमतों में मिली है राहत 
 

पिछले कुछ समय में काॅटन की कीमतों में 30 फीसदी की कमजोरी आई है। इससे कपड़ा बनाने वाली कंपनियों को राहत मिली है। बीते एक महीने के दौरान खाद्य तेल की कीमतों में भी 12 फीसदी तक की कटौती हुई है। अगर बात पिछले 15 दिन की करें तो राइस ब्रान ऑयल की कीमत 12 फीसदी, सनफ्लावर ऑयल की कीमत पांच फीसदी और मूंगफली तेल की कीमत 7 फीसदी तक कम हुई है। पिछले हफ्ते ब्रेंट ऑयल की कीमत 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। त्योहारों के बाद सब्जियों की कीमतों में भी राहत मिली है। आलू और प्याज जैसी जरूरी चीजों की कीमतें 50 प्रतिशत तक घटे हैं। महाराष्ट्र के लासलगांव में नवंबर के पहले हफ्ते में प्याज की कीमत ₹30 किलो थी पर अब यह प्रति किलो 13 से 14 रुपये के भाव पर बिक रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें