फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telecom Bill-2023: लोकसभा में पेश विधेयक को उद्योग जगत ने सराहा, डिजिटल कनेक्टिविटी में आएगी तेजी

Tue, 19 Dec 2023 06:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनिल प्रकाश, महानिदेशक, एसआईए-इंडिया ने बताया कि विधेयक उपग्रह स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर जोर देता है।
विज्ञापन
Parliament. - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में पेश दूरसंचार विधेयक का उद्योग जगत ने स्वागत किया है। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा, दूरसंचार विधेयक अच्छी तरह से परिभाषित राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) ढांचे के जरिये मजबूत दूरसंचार नेटवर्क के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। यह गैर-भेदभावपूर्ण तरीके से आरओडब्ल्यू देने के साथ दूरसंचार नेटवर्क को संपत्ति कर, लेवी, उपकर और शुल्क से छूट देना सुनिश्चित करता है। इसमें केंद्र सरकार के अधिकृत अधिकारी के आदेश के बिना मनमाने ढंग से शटडाउन/सीलिंग की रक्षा करने, केबल कॉरिडोर स्थापित करने, जिम्मेदार आवेदन प्रक्रिया और कुशल विवाद समाधान तंत्र पर जोर दिया गया है। खास बात है कि इस तरह के सकारात्मक उपायों से देश के हर नागरिक तक डिजिटल कनेक्टिविटी का लाभ पहुंचाने में काफी तेजी आएगी।
विज्ञापन


एके भट्ट, महानिदेशक, भारतीय अंतरिक्ष संघ ने बताया कि उपग्रह आधारित संचार नेटवर्क में बहुत अधिक क्षमता है, जो भारत को डिजिटल व विकसित अर्थव्यवस्था में बदल सकती है। सैटकॉम के लिए प्रशासनिक पद्धति से स्पेक्ट्रम आवंटित कर भारत खुद को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना सकता है। इससे वैश्विक उपग्रह बाजार में देश की स्थिति मजबूत होगी।

निष्पक्ष-पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर जोर
अनिल प्रकाश, महानिदेशक, एसआईए-इंडिया ने बताया कि विधेयक उपग्रह स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर जोर देता है। भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ ने कहा कि इंटरनेट आधारित संचार व प्रसारण सेवाओं, मशीन से मशीन व ओटीटी संचार सेवाओं को बाहर रखना सराहनीय है। पराग कर, दूरसंचार विशेषज्ञ व स्वतंत्र सलाहकार ने कहा कि उपग्रह और बैकहॉल जैसी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर लंबे समय से चली आ रही दुविधा को साफ करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें