फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक उत्पादन: खनन और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से फरवरी में आईआईपी में तेजी

Wed, 13 Apr 2022 05:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

खनन क्षेत्र का उत्पादन 4.5 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल फरवरी में इसमें 4.4 फीसदी की गिरावट आई थी। 
विज्ञापन
मैन्युफैक्चरिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनन-बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) फरवरी में 1.7 फीसदी बढ़ा। पिछले साल फरवरी में इसमें 3.2 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि इस साल जनवरी में यह 1.5 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान खनन क्षेत्र का उत्पादन 4.5 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल फरवरी में इसमें 4.4 फीसदी की गिरावट आई थी। 

इसी तरह, विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 0.8 फीसदी रही। इसमें फरवरी, 2021 में 3.4 फीसदी की गिरावट रही थी। आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में अप्रैल-फरवरी में आईआईपी में वृद्धि 12.5 फीसदी रही। एक साल पहले की समान अवधि में इसमें 11.1 फीसदी गिरावट आई थी। 
विज्ञापन


विनिर्माण क्षेत्र में 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) के दौरान रिकॉर्ड 12.9 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 12.5 फीसदी गिरावट आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें