Industrial Output: जून महीने में कोल सेक्टर का उत्पादन 31.1%, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स का उत्पादन 15.1%, उर्वरकों का उत्पादन 8.2%, सीमेंट का उत्पादन 19.4% जबकि विद्युत उत्पादन 15.5% बढ़ा है।
देश के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में जून महीने में उत्पादन में 12.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल जून महीने में यह दर 9.4% थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में इस बात की पुष्टि हुई है।
इन आंकड़ों के अनुसार देश के आठ प्रमुख इंन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर जिनमें कोल, क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस, रिफाईनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर, स्टील, सीमेंट और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं, उनके मई महीने के उत्पादन में 19.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
वहीं, जून महीने में कोल सेक्टर का उत्पादन 31.1%, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स का उत्पादन 15.1%, उर्वरकों का उत्पादन 8.2%, सीमेंट का उत्पादन 19.4% जबकि विद्युत उत्पादन 15.5% बढ़ा है।