विमानन कंपनी इंडिगो का सर्वर एक बार फिर से फेल हो गया है। यह एक माह में दूसरी बार है जब पूरे नेटवर्क पर इसका असर पड़ा है। कंपनी ने यात्रियों के लिए एक एडवायजरी भी जारी कर दी है। एयरलाइन ने कहा है कि दिक्कत को दूर करने की कोशिश कर रही है। दोपहर बाद सर्वर फेल होने से हवाई अड्डों के चेक इन काउंटर पर भीड़ बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए फेसबुक या ट्विवटर पर संपर्क कर सकते हैं।
हाल ही में इंडिगो के ए320 नियो इंजन में भी खराबी देखने को मिली था, जिसकी वजह से विमान नियामक डीजीसीए ने विमान को खड़ा करने का आदेश जारी कर दिया था। एक हफ्ते में यह चौथा ऐसा मामला था, जब कंपनी के विमानों के इंजन ने हवा में जाकर काम करना बंद कर दिया था।
विमान की खराबी सही होने तक उसे खड़ा रहने का आदेश जारी किया गया है। 24 से लेकर के 26 अक्तूबर के बीच तीन विमानों में यह शिकायत आई है।
अक्तूबर अंत में डीजीसीए ने गो एयर और इंडिगो को आदेश देते हुए कहा था कि वो अगले 15 दिनों के अंदर सभी ए320 नियो विमानों में से पीएंडडब्ल्यू इंजन को हटा दे। 48 फीसदी शेयर के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।