फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों से लड़ने के लिए इंडिगो का नया प्लान, 'रैकेट' के जरिए मिलेगी यात्रियों को परेशानी से मुक्ति

Mon, 07 May 2018 12:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने एयरक्राफ्ट में मच्छरों से परेशान एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने एक नया तरीका निकाला है। इससे न केवल यात्रियों को यात्रा के वक्त इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी, जिससे उन्हें यात्रा के बीच मच्छरों के काटने की शिकायत नहीं करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


हर प्लेन में होंगे दो रैकेट
कंपनी अपने हर प्लेन दो मच्छर मारने वाले दो रैकेट रखेगा, जैसा कि लोग अपने घरों में रखते हैं। यह रैकेट अगले महीने से रखे जाएंगे, जिनका इस्तेमाल विमान में मौजूद केबिन क्रू करेगा। इसका इस्तेमाल केवल ईंधन भरने के वक्त नहीं होगा। इन रैकेट में बैटरी का बदलाव भी समय-समय पर कंपनी करेगी। 

यात्रियों से मिल रहीं थी शिकायतें 
एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि विमान में मच्छरों के होने की शिकायतें यात्रियों से लगातार मिल रहीं थी। इसके चलते कई बार विमान देरी से भी उड़ान भरता था। इसलिए कंपनी ने मच्छर मारने वाले रैकेट का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इंडिगो की प्रवक्ता ने कहा कि इन रैकेट का इस्तेमाल बहुत जरुरत पड़ने पर ही लिया जाएगा। इससे पहले मच्छर मारने वाले स्प्रे का प्रयोग किया जाएगा। अगर स्प्रे करने से भी मच्छर नहीं मरेंगे तब रैकेट का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

इन हवाई अड्डों पर सबसे ज्यादा समस्या

मच्छरों की सबसे ज्यादा समस्या कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी और चंडीगढ़ के हवाई अड्डों पर है। यहां पर खड़े विमान में मच्छर अंदर आ जाते हैं, जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। इससे पहले एक यात्री को इंडिगो ने मच्छर काटने की समस्या उजागर करने पर विमान से धक्के देकर के बाहर कर दिया था। 

यात्री से की थी बदसुलूकी
इंडिगो की फ्लाइट में मच्छर काटने की शिकायत पर हार्ट सर्जन डॉ. सौरभ राय को धक्के मारकर नीचे उतार दिया गया। यही नहीं बदसुलूकी पर सीनाजोरी भी की और डॉक्टर से माफीनामा लिखकर देने को कहा। सोशल मीडिया पर अभद्रता की शिकायत वायरल हुई तो इंडिगो ने सफाई दी- समस्या का समाधान किया जाता कि उससे पहले डॉक्टर उत्तेजित हो गए। उन्होंने धमकाया और हाईजैक शब्द का इस्तेमाल किया।

नारायणा मल्टीस्पेशियलिएटी हॉस्पिटल बंगलूरू में कार्यरत हार्ट सर्जन डॉ. सौरभ राय अमौसी एयरपोर्ट से बंगलूरू जाने के लिए 10 अप्रैल की सुबह इंडिगो की फ्लाइट 6ई-541 में सवार हुए थे। यह सुबह 6.05 बजे बंगलूरू रवाना होती है। विमान उड़ने को तैयार हो ही रहा था कि डॉ. राय ने केबिन क्रू से मच्छरों के काटने की शिकायत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें