बुधवार को हवाई कंपनी इंडिगो के ए320 नियो इंजन में फिर से खराबी देखने को मिली, जिसकी वजह से विमान नियामक डीजीसीए ने विमान को खड़ा करने का आदेश जारी कर दिया। एक हफ्ते में चौथा ऐसा मामला है, जब कंपनी के विमानों के इंजन ने हवा में जाकर के काम करना बंद कर दिया।
फिलहाल डीजीसीए ने उक्त विमान के परिचालन पर रोक लगा दी है। विमान की खराबी सही होने तक उसे खड़ा रहने का आदेश जारी किया गया है। 24 से लेकर के 26 अक्तूबर के बीच तीन विमानों में यह शिकायत आ चुकी है।
डीजीसीए ने गो एयर और इंडिगो को आदेश देते हुए कहा है कि वो अगले पंद्रह दिनों के अंदर सभी ए320 नियो विमानों में से पीएंडडब्ल्यू इंजन को हटा दे। 48 फीसदी शेयर के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।
2016 में इंडिगो और गो एयर ने इन विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया था, जिसके बाद से इनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। उड़ान भरने के बाद, या फिर जमीन पर खड़े रहने पर भी कई बार इंजन फेल हो जाता है। इससे हवाई यात्रियों की सुरक्षा पर काफी असर पड़ता है।