फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीडीपी दर विश्व में सर्वाधिक रहेगी: रिजर्व बैंक की अधिकारी का दावा, मुश्किल दौर से बाहर निकला देश

Sun, 02 Jan 2022 10:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आशिमा गोयल ने कहा कि अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन कमजोर क्षेत्रों को प्रोत्साहन और समर्थन जारी रहेगा। देश वृहद आर्थिक मानदंडों के आधार पर मुश्किल दौर से बाहर निकल आया है
विज्ञापन
gdp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी दर विश्व में सर्वाधिक रहने का अनुमान है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से बाहर निकल गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महंगाई दर भी संतोषजनक रहेगी। 

विज्ञापन


प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आशिमा गोयल ने कहा कि अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन कमजोर क्षेत्रों को प्रोत्साहन और समर्थन जारी रहेगा। देश वृहद आर्थिक मानदंडों के आधार पर मुश्किल दौर से बाहर निकल आया है।

वित्तीय क्षेत्र की सेहत दुरुस्त
गोयल ने कहा कि मौद्रिक और राजकोषीय समन्वय का अच्छा काम किया गया है। अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन पर्याप्त हैं, लेकिन इन्हें अत्यधिक नहीं कहा जा सकता। हम सामान्य होने की तरफ बढ़ रहे हैं। देश के वित्तीय क्षेत्र की सेहत दुरुस्त है। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी दर का अनुमान 9.5 फीसदी रखा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने चालू वर्ष में 9.5 फीसदी और अगले वर्ष में 8.5 फीसदी जीडीपी दर का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


देश महामारी की एक और लहर का सामना करने को तैयार
आशिमा गोयल ने कहा कि देश महामारी की एक और लहर का सामना करने के लिए तैयार है। पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर के दौरान अर्थव्यवस्था में बाधा कम आई, क्योंकि स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके साथ ही आपूर्ति पर रोक भी रोक सीमित थी। 

महंगाई पर यह कहा
ऊंची मुद्रास्फीति के बारे में पूछे जाने पर अर्थशास्त्री गोयल ने कहा कि थोम मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में आयात मूल्य विशेषरूप से कमोडिटीज के दाम शामिल हैं, लेकिन ये ठंड का सीजन खत्म होने के बाद बने नहीं रहेंगे। ईंधन की बढ़ती कीमतों में कमी से महंगाई कुछ कम हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें