फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Export Rise In January: देश के निर्यात में इजाफा, जनवरी में 23.69 फीसदी उछाल के साथ यहां पहुंचा

Mon, 14 Feb 2022 05:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India's Export Increased In January 2022: भारत के निर्यात में लगातार तेजी देखी जा रही है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत का वस्तु व्यापार जनवरी 2022 में 23.69 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2021 के 27.54 बिलियन डॉलर की तुलना में 34.06 बिलियन डॉलर हो गया।

 
विज्ञापन
देश के निर्यात में इजाफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के निर्यात में लगातार तेजी देखी जा रही है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत का वस्तु व्यापार जनवरी 2022 में 23.69 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2021 के 27.54 बिलियन डॉलर की तुलना में 34.06 बिलियन डॉलर हो गया। जनवरी 2020 के 25.85 बिलियन डॉलर की तुलना में इसने 31.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराई।

विज्ञापन


अप्रैल-दिसंबर'21 के दौरान भारत का अनानास का निर्यात लगभग 100 फीसदी बढ़कर 3.26 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया, जबकि अप्रैल-दिसंबर'13 के दौरान यह 1.63 मिलियन अमरीकी डॉलर था। इसके प्रमुख निर्यात गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात (32.2 फीसदी), नेपाल (22.7 फीसदी), कतर (16.6 फीसदी), मालदीव (13.2 फीसदी) और संयुक्त राज्य अमेरिका (7.1 फीसदी) रहे। इसके साथ ही भारत के शलोट के निर्यात में 2013 के बाद से 487 फीसदी की वृद्धि देखी गई है, जो अप्रैल-दिसंबर'13 में 2 मिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल-दिसंबर'21 में 11.6 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गई है। इसके प्रमुख निर्यात गंतव्य श्रीलंका (35.9 फीसदी), मलेशिया (29.4 फीसदी), थाईलैंड (12 फीसदी), संयुक्त अरब अमीरात (7.5 फीसदी) और सिंगापुर (5.8 फीसदी) रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें