फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीद सकेंगे विदेशी मुद्रा, आरबीआई अगस्त से शुरू करेगा सुविधा

Fri, 07 Jun 2019 02:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश जाने वाला कोई भी व्यक्ति या फिर छोटा कारोबारी अगस्त माह से ऑनलाइन विदेशी मुद्रा खरीद सकेगा। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही एक प्लेटफॉर्म को शुरू करने जा रहा है। आरबीआई ने इसका खुद एलान करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है। 

इस संस्था ने डेवलप किया प्लेटफॉर्म

आरबीआई ने कहा है कि क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने एक नये प्लेटफॉर्म को डेवलप किया है। इस प्लेटफॉर्म का अभी परीक्षण चल रहा है। अगस्त की शुरुआत से आम जनता इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकती है। 

2017 में दिया था प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा का व्यापार अभी पूरी तरह से संगठित नहीं है। विदेशी मुद्रा खरीदने के लिए लोगों को एक से लेकर तीन फीसदी कमीशन के तौर पर भी देना होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 2017 में बैंक ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव दिया था। 

बेच और खरीद सकेंगे विदेशी मुद्रा

इस प्लेटफॉर्म के शुरू हो जाने के बाद आम लोग विदेशी मुद्रा को एक क्लिक पर आसानी से खरीद और बेच सकेंगे। इस पर उन्हें कमीशन भी नहीं देना होगा। लोगों को अंतर-बैंक रेट के आसपास ही विदेशी मुद्रा खरीदने या फिर बेचने का अवसर मिलेगा। 

1 जुलाई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

फॉरेन एक्सचेंज डीलर एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों से कहा है कि नए प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन एक जुलाई से शुरू होगा। डीलर्स के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म के जरिए जो नोट बेचे जाएंगे, वो देश वापस आने वाले लोगों से लिए जाएंगे। इसके अलावा एनआरआई भी शामिल हैं, जो भारत में बैंकों को अपने डॉलर बेचेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें