मंदी के दौर में तकनीकी छंटनी ने दुनिया भर में हजारों कर्मचारियों को प्रभावित किया है, विशेष रूप से सिलिकॉन वैली में छंटनी ने इनका रोजगार छीन लिया है। ऐसे मुश्किल वक्त में ड्रीम 11 (Dream11) के सीईओ और सह-संस्थापक हर्ष जैन ने बर्खास्त किए गए भारतीयों से देश लौटने का आह्वान किया है, मुख्य रूप से ऐसे लोगों से जो एच 1 बी वीजा मुद्दों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी भारतीय तकनीकी कंपनियों की विकास क्षमता को साकार करने में मदद कर सकते हैं।
टेक कंपनियों ने भारी छंटनी की
गिरते राजस्व, कम विज्ञापनदाताओं और वित्तीय संकट के परिणामस्वरूप टेक कंपनियों ने गंभीर कटौती की है और हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है। 11,000 कर्मचारियों की छंटनी के लिए मेटा को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है जो इसके कर्मचारियों की कुल संख्या का लगभग 13 फीसदी है। फेसबुक-पैरेंट कंपनी ने इस साल अपने मूल्य का लगभग 70 गंवा दिया है, जिसका मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर से गिरकर 255.79 बिलियन डॉलर रह गया है। एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण के बाद कंपनी के आधे कर्मचारियों को निकाल दिया गया। माइक्रोसॉफ्ट, नेटफ्लिक्स, जिलो (Zillow) और स्पॉटिफाई (Spotify) सभी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त किया है।
ऐसे वक्त पर जब विदेशों में टेक कंपनियां लड़खड़ा रही हैं, हर्ष जैन ने अपनी भारतीय कंपनियों के लाभ में होने का दावा करते हुए कहा, हम ड्रीम स्पोर्ट्स में एक लाभदायक 8 बिलियन डॉलर की कंपनी है जिसके 150 मिलियन उपयोगकर्ता हैं और फैंटेसी स्पोर्ट्स, एनएफटी, स्पोर्ट्स ओटीटी, फिनटेक में 10 किकैस पोर्टफोलियो कंपनियां हैं। ड्रीम 11 एक फंतासी खेल मंच है, जो उपयोगकर्ताओं को क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अधिक जैसे विभिन्न खेलों में फंतासी टीम बनाने की अनुमति देता है। ड्रीम 11 भारत की पहली गेमिंग कंपनी थी जो एक यूनिकॉर्न कंपनी बनी। हर्ष जैन उन कई भारतीय तकनीकी लीडर्स में से हैं, जो भारत में कुशल प्रतिभाओं को वापस लाने की मांग करते हुए एक घरेलू टेक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत और पोषित करना चाहते हैं।