फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेल की नई पहल, इंदौर से चलने वाली ट्रेनों में मिलेगी मसाज-चंपी की सुविधा

Sat, 08 Jun 2019 06:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को सफर के दौरान अब मसाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उनको 100 रुपये खर्च करने होंगे। फिलहाल इस सुविधा को सबसे पहले पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में शुरू किया जाएगा। देश के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब आप चलती ट्रेन में आराम से मालिश (मसाज) का आनंद ले सकते हैं। भारतीय रेल यात्रियों को जल्द ही यह सेवा देने जा रही है।रेलवे बोर्ड के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश बाजपेयी ने कहा कि पश्चिम रेलवे क्षेत्र के रतलाम मंडल ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। 

विज्ञापन




अधिकारी के अनुसार रेलवे इंदौर से चलने वाली 39 रेलगाड़ियों में यह सेवा उपलब्ध कराएगा। इसमें देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14317), नयी दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325) शामिल है। बाजपेयी ने कहा कि यह रेलवे के इतिहास में पहली बार होगा कि यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए उन्हें चलती रेलगाड़ी में मालिश सेवा दी जाएगी। इससे न केवल रेलवे की अतिरिक्त आय होगी बल्कि यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। 

सिर की चंपी सहित पैरों की होगी मसाज

रेलवे की घोषणा के अनुसार रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से चलने वाली 39 ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। हर गाड़ी में तीन से पांच प्रशिक्षित मसाज करने वाले व्यक्ति तैनात होंगे। यह मसाजर यात्री की सीट पर जाकर सुबह छह बजे से लेकर के रात 10 बजे तक यह सेवा मुहैया कराएंगे। यात्री इस समय के दौरान ही उनसे सेवा ले सकेंगे। 

100 से 300 का खर्चा

रेलवे ने कहा इनके फोन नंबर टीटीई और कोच में उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सुविधा के लिए यात्रियों को 100 रुपये से लेकर के 300 रुपये खर्च करने होंगे। रेलवे ने तीन स्कीम-- गोल्ड, डायमंड और प्लेटिनम को लॉन्च किया है। गोल्ड स्कीम में मालिश करने वाला 15 से 20 मिनट तक जैतून या कम चिपचिपे तेल से मालिश करेगा जबकि डायमंड एवं प्लेटिनम स्कीमों में तेल के साथ क्रीम एवं वाइप्स के साथ मालिश की जाएगी।

इन ट्रेनों में शुरू होगी सेवा

रेलवे ने जिन प्रमुख ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू किया है, उनमें मालवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, अहिल्यानगरी एक्सप्रेस, अवंतिका एक्सप्रेस, क्षिप्रा एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, पेंचवैली एक्सप्रेस, उज्जयिनी एक्सप्रेस शामिल हैं।

20 दिन में शुरू होगी सेवा

रेलवे इस योजना को अगले 20 दिन में शुरू कर देगा। अगर यह योजना सफल होती है तो फिर इसको पूरे देश में मौजूद प्रमुख स्टेशनों जैसे कि दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, जम्मू, श्री वैष्णोदेवी धाम कटरा, हरिद्वार, देहरादून आदि में भी शुरू किया जा सकता है। रेलवे को इस योजना से करीब 20 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें