फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पेट्रोलियम कंपनियां: प्रतिबंध से रूस में 2500 करोड़ रुपये का लाभांश फंसा, निकालने के विकल्पों पर विचार

Fri, 26 May 2023 06:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

ऑयल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं एमडी रंजीत रथ ने कहा, हमें लगातार इन परियोजनाओं से लाभांश आय होती रहती थी। लेकिन, रूसी बैंकों पर प्रतिबंध की वजह से इस बार यह रूस के बैंक खातों में ही पड़ी हुई है।
विज्ञापन
आयल इंडिया लिमिटेड। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर हमले के बाद मास्को पर लगे प्रतिबंधों की वजह से भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों का रूस में करीब 2,500 करोड़ रुपये का लाभांश फंस गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने रूस में चार विभिन्न संपत्तियों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.46 अरब डॉलर का निवेश किया है।

विज्ञापन


इन तेल एवं गैस क्षेत्रों के परिचालन से होने वाले लाभ पर भारतीय कंपनियों को लाभांश मिलता है। लेकिन, पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगे आर्थिक प्रतिबंधों से भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों को अब तक यह लाभांश नहीं मिल पाया है। ऑयल इंडिया लि. के चेयरमैन एवं एमडी रंजीत रथ ने कहा, हमें लगातार इन परियोजनाओं से लाभांश आय होती रहती थी। लेकिन, रूसी बैंकों पर प्रतिबंध की वजह से इस बार यह रूस के बैंक खातों में ही पड़ी हुई है।

रकम निकालने के विकल्पों पर विचार
रूस में जिन कंपनियों की लाभांश आय फंसी है, उनमें ऑयल इंडिया, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोरिसोर्सेज लि. शामिल हैं। ओएनजीसी विदेश लि. को भी करीब इतना ही लाभांश मिलने की उम्मीद है। ऑयल इंडिया लि. के प्रमुख ने कहा, इस लाभांश आय को रूस से लाने के लिए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें