फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghana Pandit: भारतीय मूल की महिला चिकित्सक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स की सीईओ नामित, जानें विवरण

Sat, 18 Feb 2023 07:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Meghana Pandit: मेघना पंडित ट्रस्ट की पहली महिला प्रमुख बन गई हैं और वह शेलफोर्ड समूह में किसी भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ट्रस्ट का सीईओ नियुक्त होने वाली भारतीय मूल की पहली व्यक्ति भी हैं।
विज्ञापन
मेघना पंडित - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की अग्रणी चिकित्सक प्रोफेसर मेघना पंडित को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है, जो ब्रिटेन के सबसे बड़े शिक्षण अस्पतालों में से एक है।    

विज्ञापन


मेघना पंडित ट्रस्ट की पहली महिला प्रमुख बन गई हैं और वह शेलफोर्ड समूह में किसी भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ट्रस्ट का सीईओ नियुक्त होने वाली भारतीय मूल की पहली व्यक्ति भी हैं। यह समूह देश के कुछ सबसे बड़े शिक्षण अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करता है। 

जुलाई 2022 से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स (ओयूएच) में अंतरिम सीईओ के रूप में सेवारत पंडित को "कठोर और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया" के बाद स्थायी रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया। चयन के बाद पंडिन ने कहा "स्थायी आधार पर ओयूएच का नेतृत्व करने के लिए कहा जाना एक विशेषाधिकार है और मैं ओयूएच में सहयोगियों, ऑक्सफोर्डशायर में स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल प्रणाली में हमारे सहयोगियों और बीओबी इंटीग्रेटेड केयर सिस्टम, हमारे सहयोगी विश्वविद्यालयों और ऑक्सफोर्ड हॉस्पिटल्स चैरिटी में काम करना जारी रखने के लिए तत्पर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे रोगियों और आबादी के लिए अनुसंधान और नवाचार सक्षम देखभाल की उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें