फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC क्रिकेट विश्व कपः भारतीय बीमा कंपनियों को होगा 180 करोड़ का नुकसान

Wed, 19 Jun 2019 01:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित हो रहे क्रिकेट विश्व कप से अभी तक भारतीय बीमा कंपनियों को करीब 180 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है।ऐसा इसलिए क्योंकि तीन मैच बारिश की वजह से पूरी तरह धुल गए थे। इन मैचों में भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी शामिल है। 

इस वजह से होगा नुकसान

स्टार इंडिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आठ साल के लिए प्रसारण अधिकार दे रखा है। 2023 तक स्टार को दो विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा टी20 विश्व कप दिखाना होगा। इसके लिए कंपनी ने 198 करोड़ डॉलर चुकाने का वादा किया है। लेकिन अगर खेल नहीं होगा तो फिर स्टार को भारी नुकसान होगा। 

60-125 करोड़ का कवर

प्रत्येक साधारण मैच के लिए बीमा कंपनियां 60 करोड़ का कवर देती हैं। वहीं विशेष मैच जैसे कि सेमी-फाइनल और फाइनल के लिए रिस्क कवर 70-80 करोड़ रुपये का होता है। वहीं भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 125 करोड़ रुपये का रिस्क कवर होता है, क्योंकि इसको ज्यादातर दर्शक देते हैं। 

इन कंपनियों को होगा नुकसान

भारत में जिन बीमा कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा वो हैं-- न्यू इंडिया एश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन, आईसीआईसीआई लोम्बॉर्ड और ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी। ऐसा इसलिए क्योंकि 150 करोड़ डॉलर में से अकेले 100 करोड़ डॉलर का विज्ञापन भारत से आता है। 
विज्ञापन


बारिश के कारण तीन मैचों में एक भी गेंद नहीं डाली गई। इससे प्रायोजकों को नुकसान उठाना पड़ा। मैच न होने से विज्ञापन देने वाली कंपनियों को भी नुकसान हुआ, क्योंकि उनके विज्ञापन नहीं चले, जबकि पैसा ले लिया गया। अब कंपनियां अपने नुकसान की भरपाई के लिए क्लेम मांगेगी, जिसे बीमा कंपनियों को देना पड़ेगा। स्टार इंडिया ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए विज्ञापन दरों को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया था, जो कि अन्य मैचों के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा था।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें