फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में तेज सुधार: भर्तियां 33 माह के उच्च स्तर पर, टाटा देगी 45 हजार महिलाओं को नौकरी

Wed, 02 Nov 2022 04:58 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

एपल से और ज्यादा कारोबार पाने के लिए टाटा समूह कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसी कड़ी में वह अपने तमिलनाडु के इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र में 18-24 महीने में 45,000 महिलाओं की भर्ती करेगा। कंपनी इसी संयंत्र में एपल के आईफोन के लिए कलपुर्जे बनाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए ऑर्डर और उत्पादन में धीमी पर मजबूत वृद्धि के दम पर अक्तूबर विनिर्माण क्षेत्र के लिए अच्छा रहा है। कीमतों में दबाव के बीच विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां पिछले महीने बढ़कर 55.3 पर पहुंच गईं। इस दौरान नई भर्तियों यानी रोजगार बढ़ने की रफ्तार भी 33 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त में 55.1 रहा था।

विज्ञापन


उधर, एपल से और ज्यादा कारोबार पाने के लिए टाटा समूह कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसी कड़ी में वह अपने तमिलनाडु के इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र में 18-24 महीने में 45,000 महिलाओं की भर्ती करेगा। कंपनी इसी संयंत्र में एपल के आईफोन के लिए कलपुर्जे बनाती है। टाटा समूह यहां नए उपक्रम भी स्थापित कर रहा है। फिलहाल, इस संयंत्र में करीब दस हजार कर्मचारी हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, जिनका मासिक वेतन 16,000 रुपये है। इन्हें मुफ्त में खाने और रहने की सुविधा भी मिलती है। 

जीएसटी : 1.52 लाख करोड़ का संग्रह अक्तूबर में, अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह
त्योहारी सीजन में आर्थिक गतिविधियों में तेज सुधार से जीएसटी संग्रह अक्तूबर में सालाना आधार पर 16.6 फीसदी बढ़कर 1,51,718 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। इस साल अप्रैल में यह करीब 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

  • अक्तूबर, 2021 में जीएसटी 1.30 लाख करोड़ से अधिक था। इस साल सितंबर में 1.48 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

विज्ञापन

यूपीआई लेनदेन : 7.7 फीसदी बढ़कर 730 करोड़
यूपीआई के जरिये लेनदेन अक्तूबर में 7.7 फीसदी बढ़कर 730 करोड़ पहुंच गया। 12.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के लेनदेन हुए। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के मुताबिक, सितंबर में 11.16 लाख करोड़ रुपये के 678 करोड़ लेनदेन हुए थे।

फास्टैग से 4,452 करोड़ के लेनदेन
यूपीआई के जरिये फास्टैग से 4,452 करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। सितंबर में यह 4,244.75 करोड़ था। संख्या के लिहाज से लेनदेन 9.3 फीसदी बढ़ा है। 

ईपीएफओ : 10 करोड़ सदस्यों तक बढ़ेगा दायरा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का दायरा बढ़ाकर 10 करोड़ सदस्यों तक किया जाएगा। सेवानिवृत्ति कोष निकाय से 6.5 करोड़ सदस्य जुड़े हैं। ईपीएफओ के 70वें स्थापना दिवस पर श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने मुकदमों को कम करने के साथ प्रसार बढ़ाना है। उन्होंने ईपीएफओ के विजन-2047 दस्तावेज का अनावरण भी किया।

एटीएफ : कीमतों में 4.2 फीसदी की वृद्धि
विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतें 4.2 फीसदी बढ़ गईं। एनसीआर में एविएशन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 4,842.37 रुपये प्रति किलोलीटर या 4.19 फीसदी बढ़कर 120,362.64 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। पिछले माह इसके दाम 4.5 फीसदी घटे थे।

वाणिज्यिक सिलिंडर 115.5 रुपये सस्ता
वाणिज्यिक सिलिंडर 115.5 रुपये सस्ता हो गया। 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 1,859.50 रुपये से घटकर 1,744 रुपये रह गई। इस साल जून के बाद से इसकी कीमतें सातवीं बार घटी हैं। इस दौरान यह 610 रुपये सस्ता हुआ है।

ई-रूपी लॉन्च : भारत में भी डिजिटल मुद्रा का आगाज
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल मुद्रा ई-रूपी मंगलवार को लॉन्च कर दिया। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंकों ने डिजिटल-रूपी के जरिये सरकारी प्रतिभूतियों में लेनदेन किया। 

आईसीआईसीआई बैंक ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) का इस्तेमाल करते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को जीएस-2027 सिक्योरिटीज की बिक्री की। इस तरह, पहले दिन डिजिटल रुपये के जरिये कुल 275 करोड़ रुपये के 48 सौदे हुए।

  • 275 करोड़ रुपये के सौदे हुए पहले दिन 
  • 60 से अधिक केंद्रीय बैंकों ने दिखाई रुचि

विज्ञापन

आरबीआई की योजना अगले एक महीने में 
ई-रूपी को खुदरा कारोबार के लिए लॉन्च करने की है। दुनिया के 60 से अधिक केंद्रीय बैंकों ने सीबीडीसी में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें