फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: अमूल दुनिया का सबसे मजबूत खाद्य-डेयरी ब्रांड,कंपनी ने हासिल किया 100 में से 91 का बीएसआई स्कोर

Thu, 22 Aug 2024 05:48 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रांड मूल्यांकन के लिहाज से दुनिया की शीर्ष-100 कंपनियों में सिर्फ चार भारतीय शामिल हैं। अमूल 3.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ सूची में 22वें स्थान पर है। 2023 की तुलना में कंपनी ने चार स्थान की छलांग लगाई है। ब्रिटानिया पांच पायदान खिसककर 68वें स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन
अमूल दूध - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनी अमूल दुनिया की सबसे मजबूत खाद्य एवं डेयरी ब्रांड बन गई है। स्विट्जरलैंड की नेस्ले ने 20.8 अरब डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान ब्रांड का खिताब बरकरार रखा है। ब्रांड फाइनेंस फूड एंड ड्रिंक-2024 रिपोर्ट के मुताबिक, अमूल का प्रभावशाली ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (बीएसआई) स्कोर 100 में से 91 है। इस कारण इसे एएए+ रेटिंग मिली है। खास बात है कि कंपनी का ब्रांड मूल्य 2023 की तुलना में 11 फीसदी बढ़कर 3.3 अरब डॉलर पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमूल के व्यापक उत्पादों ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में जाना-पहचाना नाम बना दिया है। भारतीय मक्खन बाजार में 85 फीसदी और पनीर में 66 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ अमूल की ब्रांड इक्विटी हर साल मजबूत होती जा रही है।  

विज्ञापन


नेस्ले के अलावा 10 मूल्यवान ब्रांड
कंपनी  मूल्यांकन
लेज 12.02
यिलि   11.60
टायसन  8.26
डेनोन  8.02
क्वैकर       7.54
केलोग्स      6.09
व्रिग्ले     6.02
मेन्गनियू    5.41
डोरिटोज      4.63
आंकड़े : अरब डॉलर में 000


शीर्ष-100 में सिर्फ चार भारतीय कंपनियां
ब्रांड मूल्यांकन के लिहाज से दुनिया की शीर्ष-100 कंपनियों में सिर्फ चार भारतीय शामिल हैं। अमूल 3.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ सूची में 22वें स्थान पर है। 2023 की तुलना में कंपनी ने चार स्थान की छलांग लगाई है। ब्रिटानिया पांच पायदान खिसककर 68वें स्थान पर आ गई है। मदर डेयरी सात पायदान की छलांग लगाकर 87वें स्थान पर है, जबकि नंदिनी 95वें स्थान पर है।
विज्ञापन


समग्र ब्रांड मूल्य में 4 फीसदी की गिरावट
वैश्विक स्तर पर खाद्य एवं पेय क्षेत्र का समग्र ब्रांड मूल्य 4 फीसदी घटकर करीब 268 अरब डॉलर रह गया है। इस गिरावट का कारण यह है कि उपभोक्ता पारंपरिक बड़े ब्रांड की तुलना में छोटे और निजी-लेबल वाली कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

डेयरी उद्योग के सामने चुनौतियां
 शीर्ष-10 डेयरी ब्रांड के मूल्यांकन में 6 फीसदी की गिरावट आई है, जो अब 43.8 अरब डॉलर है। इसके बावजूद अमूल लगातार चौथे वर्ष सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें