फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन 23-24 अगस्त को, 100 से अधिक स्टार्टअप्स होंगे शामिल

Thu, 22 Aug 2024 12:28 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gwalior: शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण के भी पहले संस्करण की तरह ही सफल होने की उम्मीद जताई गई है। यह आयोजन स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को नेटवर्क बनाने, सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव 2024 - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण का आयोजन 23 और 24 अगस्त 2024 को ऐतिहासिक जय विलास पैलेस ग्वालियर में होगा। ईजी नॉलेज, फ्लुइड वेंचर्स और जय विलास पैलेस की ओर से यह एलान किया गया। इसके पहले संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन 23 और 24 अगस्त 2023 को ग्वालियर के जय विलास पैलेस स्थित सर जीवाजी राव सिंधिया म्यूजियम में किया गया था। यह आयोजन स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए लैंडमार्क साबित हुआ था।  

विज्ञापन


शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण के भी पहले संस्करण की तरह ही सफल होने की उम्मीद जताई गई है। यह आयोजन स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को नेटवर्क बनाने, सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए 50 से अधिक वीसी फंड्स ने हामी भरी है। अलग-अलग शहरों से 100 से अधिक स्टार्टअप्स के इस आयोजन में शिरकत करने की उम्मीद है।

ईजी नॉलेज की संस्थापक और सीईओ राखी सिंघल ने कहा है कि हम उद्यमियों, निवेशकों, और उद्योग जगत के दिग्गजों को शाइनिंग एमपी कॉनक्लेव 2024 के तहत  इनोवेशन और विकास के उद्देश्य से एक साथ लाने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन


फ्लुइड वेंचर्स फंड के फाउंडिंग पार्टनर अमित सिंघल ने कहा कि हम पूरे भारत में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं। शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव का हिस्सा बनकर हमारा लक्ष्य नई पीढ़ी के स्टार्टअप्स को टियर दो और तीन शहरों में एक इकोसिस्टम मुहैया करना है। 

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि हम ऐतिहासिक जय विलास पैलेस में शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव के दौरान दो दिनों तक प्रेरणा, नवाचार और अमूल्य नेटवर्किंग के लिए आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें