फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Banking: बैंकों में बढ़ेगी नकदी की दिक्कत, कर्ज के मुकाबले जमा वृद्धि में गिरावट; अंतर ₹50 लाख करोड़ तक

Thu, 22 May 2025 06:56 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत सिंह, अमर उजाला।

सार

आने वाले दिनों में बैंकों में नकदी की दिक्कत बढ़ सकती है। कर्ज के मुकाबले जमा वृद्धि में गिरावट देखी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से बैंकिंग प्रणाली में पैसा डालने से सितंबर तक समस्या नहीं होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक जमा और कर्ज के बीच 50 लाख करोड़ रुपये तक का अंतर है।
विज्ञापन
बैंकों में जमा और कर्ज पर रिपोर्ट (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से ब्याज दरों में दो बार में 0.50 फीसदी की कटौती के बाद बैंकों को जमा के मोर्चे पर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों के 2024-25 के वित्तीय नतीजों के मुताबिक, उधारी की तुलना में जमा में भारी गिरावट आई है। इस समय बैंकों में भरपूर नकदी है, इसलिए इस कमी से कोई समस्या नहीं है, लेकिन आगे बैंकों को नकदी की दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


जमा और उधारी के बीच का अंतर
आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि जमा और कर्ज के बीच अंतर 45-50 लाख करोड़ रुपये पर लंबे समय से स्थिर है। 18 अप्रैल को समाप्त पखवाड़े में कुल जमा 228.60 लाख करोड़ और उधारी 181.86 लाख करोड़ थी। 4 अप्रैल को यह क्रमश: 231.14 लाख करोड़ और 184 लाख करोड़, जबकि 21 मार्च के पखवाड़े में जमा 225.74 लाख करोड़ और उधारी 182.43 लाख करोड़ थी।

RBI ने दिसंबर से अब तक बैंकों में कितने करोड़ डाले
24 जनवरी के पखवाड़े में जमा 221.28 लाख करोड़ और उधारी 178.74 लाख करोड़, 10 जनवरी को जमा 221.50 लाख करोड़ और उधारी 178 लाख करोड़ थी। 27 दिसंबर, 2024 के पखवाड़े में जमा 220.63 लाख करोड़ और उधारी 177.42 लाख करोड़ थी। केंद्रीय बैंक ने दिसंबर से अब तक बैंकों में 8.57 लाख करोड़ डाले हैं।
विज्ञापन


ऐसी रही जमा और कर्ज में वृद्धि
 
बैंक का नाम जमा (%) उधारी (%)
एसबीआई 9.47% 12.03%
केनरा बैंक 11.00% 11.74%
बैंक ऑफ बड़ौदा 10.30% 12.80%
यूको बैंक 11.56% 17.72%
इंडियन ओवरसीज बैंक 9.11% 14.15%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 13.44% 17.76%
इंडियन बैंक 7.00% 10.00%
सेंट्रल बैंक 7.19% 15.24%
बैंक ऑफ इंडिया 10.65% 13.74%
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें