भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ने देश के कई राज्यों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। आने वाले दिनों में भारतीय वस्तुओं व सेवाओं की तेजी से यूके के बाजार में पहुंच बढ़ेगी। इसलिए भारत निर्यातकों को प्रोत्साहन देने और उनकी क्षमता बढ़ाने पर काम करेगा।
| राज्य | प्रमुख लाभकारी क्षेत्र | निर्यात में लाभांवित शहर/क्षेत्र |
| दिल्ली | परिधान, इंजीनियरिंग, आभूषण | दिल्ली-एनसीआर की एमएसएमई को वस्त्र और आभूषण |
| हरियाणा | ऑटो पार्ट्स, वस्त्र | गुड़गांव और फरीदाबाद |
| उत्तर प्रदेश | हस्तशिल्प, चमड़ा, परिधान, पीतल | मुरादाबाद (पीतल), कानपुर (चमड़ा), नोएडा (वस्त्र) |
| महाराष्ट्र | इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, परिधान | पुणे, मुंबई |
| गुजरात | फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, इंजीनियरिंग, समुद्री उत्पाद | अहमदाबाद (फार्मा), सूरत और भरूच (रसायन), राजकोट (इंजीनियरिंग), वेरावल (सीफूड) |
| तमिलनाडु | वस्त्र, चमड़ा, इंजीनियरिंग वस्तुएं | तिरुपुर, वेल्लोर, चेन्नई |
| कर्नाटक | इंजीनियरिंग वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा | बेंगलुरु (मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स) |
| आंध्र प्रदेश | समुद्री उत्पाद, वस्त्र | विशाखापट्टनम, काकिनाडा (झींगा व सीफूड), गुंटूर (वस्त्र) |
| ओडिशा | समुद्री उत्पाद | पारादीप, बालासोर |
| पंजाब | वस्त्र, इंजीनियरिंग | लुधियाना |
| पश्चिम बंगाल | चमड़े का सामान, प्रोसेस्ड खाद्य | कोलकाता (चाय), दार्जिलिंग (चाय), अन्य क्षेत्र (पैकेज्ड खाद्य) |
| केरल | समुद्री उत्पाद, मसाले, झींगा, टूना, काली मिर्च | कोच्चि, अलाप्पुझा |
| राजस्थान | हस्तशिल्प, रत्न एवं आभूषण | जयपुर (आभूषण), जोधपुर (फर्नीचर और हस्तशिल्प) |