फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India UK FTA: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों के छोटे शहरों को होगा बड़ा फायदा, डील से इन उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

सार

समझौते से समुद्री उत्पादों, इंजीनियरिंग उत्पाद, मेडिकल उपकरण, फार्मा, चमड़ा, रत्न-आभूषण, फर्नीचर, खेल सामग्री, टेक्सटाइल एवं परिधान और केमिकल्स जैसे क्षेत्रों के लिए यूके में बड़ा बाजार उपलब्ध होगा। अब जरूरी है कि हितधारक और निर्यातक साथ में मिलकर अवसर का लाभ उठाए।
विज्ञापन
भारत-ब्रिटेन एफटीए - फोटो : x.com/@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ने देश के कई राज्यों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। आने वाले दिनों में भारतीय वस्तुओं व सेवाओं की तेजी से यूके के बाजार में पहुंच बढ़ेगी। इसलिए भारत निर्यातकों को प्रोत्साहन देने और उनकी क्षमता बढ़ाने पर काम करेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय के सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि भारत और यूके के बीच हुए समझौता का अधिक लाभ कैसे उठाया जाए? इसके लिए हितधारकों और निर्यातकों के साथ मिलकर क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। दोनों देश के बीच हुआ यह समझौता बहुत ही व्यापक है। दोनों पक्षों ने अपने-अपने हितों का ध्यान रखकर समझौते पर हस्ताक्षर किए है। भारत के लिहाज से देखा जाए तो समझौता काफी अहम है। प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद पर 70 फीसदी आयात शुल्क लगता था जो अब घटकर शून्य हो गया है।

इस समझौते से समुद्री उत्पादों, इंजीनियरिंग उत्पाद, मेडिकल उपकरण, फार्मा, चमड़ा, रत्न-आभूषण, फर्नीचर, खेल सामग्री, टेक्सटाइल एवं परिधान और केमिकल्स जैसे क्षेत्रों के लिए यूके में बड़ा बाजार उपलब्ध होगा। अब जरूरी है कि हितधारक और निर्यातक साथ में मिलकर अवसर का लाभ उठाए। इसके लिए हम क्षमता विस्तार पर जोर देंगे, जिससे भारतीय उत्पादों व सेवाओं की यूके के बाजार में पहुंच बढ़े। इसके साथ ही गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस समझौते का सबसे अधिक लाभ एमएसएमई सेक्टर को होगा। खासकर जिन शहरों में क्लस्टर है, उनके उत्पाद यूके के बाजार में पहुंच सकेंगे। इसमें मुरादाबाद, कानपुर, आगरा जैसे शहरों के छोटे उद्योगों को भी व्यापक लाभ होगा।
विज्ञापन


राज्यवार शहरों को निर्यात से मिलने वाला लाभ
राज्य प्रमुख लाभकारी क्षेत्र निर्यात में लाभांवित शहर/क्षेत्र
दिल्ली परिधान, इंजीनियरिंग, आभूषण दिल्ली-एनसीआर की एमएसएमई को वस्त्र और आभूषण
हरियाणा ऑटो पार्ट्स, वस्त्र गुड़गांव और फरीदाबाद
उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प, चमड़ा, परिधान, पीतल मुरादाबाद (पीतल), कानपुर (चमड़ा), नोएडा (वस्त्र)
महाराष्ट्र इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, परिधान पुणे, मुंबई
गुजरात फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, इंजीनियरिंग, समुद्री उत्पाद अहमदाबाद (फार्मा), सूरत और भरूच (रसायन), राजकोट (इंजीनियरिंग), वेरावल (सीफूड)
तमिलनाडु वस्त्र, चमड़ा, इंजीनियरिंग वस्तुएं तिरुपुर, वेल्लोर, चेन्नई
कर्नाटक इंजीनियरिंग वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा बेंगलुरु (मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स)
आंध्र प्रदेश समुद्री उत्पाद, वस्त्र विशाखापट्टनम, काकिनाडा (झींगा व सीफूड), गुंटूर (वस्त्र)
ओडिशा समुद्री उत्पाद पारादीप, बालासोर
पंजाब वस्त्र, इंजीनियरिंग लुधियाना
पश्चिम बंगाल चमड़े का सामान, प्रोसेस्ड खाद्य कोलकाता (चाय), दार्जिलिंग (चाय), अन्य क्षेत्र (पैकेज्ड खाद्य)
केरल समुद्री उत्पाद, मसाले, झींगा, टूना, काली मिर्च कोच्चि, अलाप्पुझा
राजस्थान हस्तशिल्प, रत्न एवं आभूषण जयपुर (आभूषण), जोधपुर (फर्नीचर और हस्तशिल्प)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें