फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK: FTA को अंतिम रूप देने के लिए पांचवें दौर की बातचीत समाप्त, अक्तूबर तक तैयार होगा मसौदा

Thu, 11 Aug 2022 02:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-UK: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। इस बातचीत के दौरान कुछ बैठकें नई दिल्ली में हुई जबकि ज्यादातर अधिकारी इससे वर्चुअल तरीके से जुड़े। 
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच पांचवें दौर की बातचीत 29 जुलाई को संपन्न हुई। पांचवें दौर की बातचीत के दौरान दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञ 15 नीतिगत क्षेत्रों को समाहित करते हुए 85 अलग-अलग सत्रों में विस्तृत मसौदा संधि के टेक्स्ट पर चर्चा के लिए जुटे। 

विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। इस बातचीत के दौरान कुछ बैठकें नई दिल्ली में हुई जबकि ज्यादातर अधिकारी इससे वर्चुअल तरीके से जुड़े। 

उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अक्तूबर 2022 के अंत तक एक व्यापक और संतुलित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर अधिकांश वार्ता को अंतिम रूप देने के हमारे लक्ष्य को पाने की दिशा में भारत और यूके के अधिकारी गर्मियों के दौरान गहनता से काम करना जारी रखेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें