पर्यटन पर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने नई ई-पर्यटक वीजा प्रणाली की घोषणा की है, जिसमें पर्यटकों की संख्या के आधार पर वीजा शुल्क लिया जाएगा। प्रहलाद पटेल ने कहा है कि जुलाई से मार्च तक (जब अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं), भारत 25 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1780 रुपये में 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।
अप्रैल से जून के बीच ई-पर्यटक वीजा का शुल्क
वहीं अप्रैल से जून के बीच (इस दौरान पर्यटक कम आते हैं) भारत 10 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 710 रुपये में 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।
पटेल ने कहा कि 80 अमेरिकी डॉलर यानी 5,680 रुपये में नया पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा और 40 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2,840 शुल्क का एक वर्षीय ई-पर्यटक वीजा शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें:
बाढ़ के समय वाहनों को होने वाले नुकसान को करें कम, अपनाएं ये कदम
जापान, सिंगापुर, श्रीलंका के लिए जब कम पर्यटक आते हैं तब ई-पर्यटक वीजा का शुल्क 30-दिन के लिए 10 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 710 रुपये और एक वर्ष तथा पांच वर्ष के लिए 25 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1,780 रुपये होगा।