फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Imports In 2021: पिछले साल भारत ने 56 अरब डॉलर का सोना खरीदा, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

Tue, 04 Jan 2022 07:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Spends Record 55.7 Billion Dollar On Gold: भारत ने साल 2021 के दौरान बड़ी मात्रा में सोने का आयात  किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोने के आयात में देश ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने 1,050 टन सोने का आयात किया, जिस पर कुल 55.7 अरब डॉलर खर्च किए गए। 
 
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने साल 2021 के दौरान बड़ी मात्रा में सोने का आयात  किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोने के आयात में देश ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसमें बताया गया कि भारत ने 1,050 टन सोने का आयात किया, जिस पर कुल 55.7 अरब डॉलर खर्च किए गए। 

विज्ञापन


2011 के बाद सबसे ज्यादा आयात
2021 में सोने के आयात का यह आकंड़ा इससे पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुना, जबकि वर्ष 2011 के बाद सबसे ज्यादा है। सबसे कम सोने के आयात की बात करें तो 2020 में कोरोना महामारी की वजह से 23 अरब डॉलर से कम का सोना आयात किया गया था। आंकड़ों के अनुसार 2020 में भारत में करीब 430 टन सोना आयात किया गया था। वहीं, 2011 में 53.9 अरब डॉलर का सोना विदेशों से खरीदा गया। 

त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने का असर
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक, 2021 में स्थिति सुधरने से त्योहारी और शादी के सीजन में गहनों की मांग बढ़ी है, जिसे पूरा करने के लिए कारोबारियों ने सोने का ज्यादा आयात किया। डब्ल्यूजीसी रिपोर्ट बताती है कि बीते अक्तूबर और नवंबर के दौरान त्योहारी सीजन में भारतीयों ने जमकर सोने की खरीद की। इसके बाद शादियों के पीक सीजन के दौरान भी सोने की बिक्री बढ़ी है। दिसंबर में भारत ने 86 टन सोने का आयात किया।
विज्ञापन


दूसरा सबसे बड़ा आयातक है भारत
सोने के खपत के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। देश में सोने की जितनी खपत होती है उसका अधिकांश हिस्सा विदेशों से आयात होता है। सोने के कुल आयात में से 44 फीसदी स्विट्ज़रलैंड और 11 फीसदी सयुंक्त अरब अमीरात से खरीदा जाता है। पिछले कुछ साल के दौरान किसी भी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सोने के आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014-15 में अक्तूबर से दिसंबर के दौरान 339.3 टन सोने का आयात हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें