फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत अर्थव्यवस्था की सूची में भारत दो पायदान लुढ़का, ब्रिटेन और फ्रांस आगे निकले

Fri, 02 Aug 2019 10:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत से दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का ताज छिन गया है।
  • विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब सातवें पायदान पर पहुंच गया है।
  • सूची में पहले स्थान पर अमेरिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का ताज छिन गया है। साल 2018 में अर्थव्यवस्था सुस्त रहने की वजह से विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब सातवें पायदान पर पहुंच गया है। 

इसलिए सातवें पायदान पर आया भारत

ब्रिटेन और फ्रांस की अर्थव्यवस्था में साल 2018 में भारत के मुकाबले ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई है। इसके चलते ब्रिटेन और फ्रांस ने एक-एक पायदान की छलांग लगाई है। इसलिए भारत पांचवें स्थान से खिसक कर सातवें पायदान पर आया है। भारत के सातवें स्थान पर पिछड़ने के पीछे डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना सबसे बड़ी वजह है। 

विज्ञापन


विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था महज 3.01 फीसदी बढ़ी है। वहीं साल 2017 में अर्थव्यवस्था में 15.23 फीसदी का इजाफा देखा गया था। 

साल 2018 में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 6.81 फीसदी बढ़ी, जबकि साल 2017 में इसमें महज 0.75 फीसदी का उछाल आया था। 

फ्रांस की बात करें तो साल 2018 में फ्रांस की अर्थव्यवस्था 7.33 फीसदी बढ़ी है, जो कि साल 2017 में सिर्फ 4.85 फीसदी बढ़ी थी। इस तरह भारतीय अर्थव्यवस्था 2017 के मुकाबले 2018 में सुस्त रही।

पहले स्थान पर अमेरिका

सूची में पहले स्थान पर अमेरिका है। दूसरे स्थान पर चीन की अर्थव्यवस्था है। जापान इस सूची में तीसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मोदी सरकार ने अगले पांच सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था को 50 खरब तक पहुंचाने की बात कही था। ऐसे में विश्व बैंक का ये ताजा आंकड़ा सरकार को परेशान कर सकता है। 

भारत की जीडीपी 27 खरब

कारोबारी साल 2018 में अमेरिका की जीडीपी 205 खरब रही। चीन की जीडीपी 136 खरब रही। जापान की जीडीपी 50 खरब, ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी 28 खरब और भारत की जीडीपी 27 खरब दर्ज की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें