फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में जीएसटी से सरकार को मिले एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे

Fri, 02 Aug 2019 09:15 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • जीएसटी मद में जुलाई में सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली हुई
  • इस दौरान जीएसटी वसूली का आंकड़ा एक लाख करोड़ के पार गया
  • जून में सरकार को 99,939 करोड़ रुपये मिले थे
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मद में जुलाई में सरकार को फिर एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली हुई। इस दौरान 1,02,083 करोड़ रुपये मिले जबकि बीते जून में 99,939 करोड़ रुपये मिले थे। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई 2019 में भी जीएसटी वसूली का आंकड़ा एक लाख करोड़ के पार गया था। उस दौरान कुल वसूली 1,00,289 करोड़ रुपये थी। इस साल जुलाई की जीएसटी वसूली एक साल पहले के इसी महीने के 96,483 करोड़ रुपये के राजस्व के मुकाबले 5.80 फीसदी अधिक है। हालांकि, यह इस वर्ष अप्रैल में हुई वसूली के मुकाबले कम है। अप्रैल में सरकार को 1,13,865 करोड़ रुपये मिले थे, जो अभी तक का सर्वाधिक है।

आईजीएसटी 50 हजार करोड़ पार

आंकड़ों के मुताबिक बीते माह में सीजीएसटी मद में 17912 करोड़ रुपये, एसजीएसटी मद में 25008 करोड़ रुपये, आईजीएसटी मद में 50612 करोड़ रुपये और सेस के मद में 8551 करोड़ रुपये मिले। आईजीएसटी और सेस के मद में हुई वसूली में आयात वाले  वस्तुओं से क्त्रस्मश: 24246 करोड़ रुपये और 797 करोड़ रुपये मिले। मंत्रालय के मुताबिक 31 जुलाई 2019 तक कुल 75.79 लाख जीएसटीआर 3 बी दाखिल किये गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें