फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Deficit: नवंबर में भारत का निर्यात 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रहा, व्यापार घाटे में इजाफा

Mon, 16 Dec 2024 03:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trade Deficit: नवंबर महीने में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर 37.84 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इस वर्ष अक्तूबर में भारत का वस्तु निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात 2.17 प्रतिशत बढ़कर 284.31 अरब डॉलर और आयात 8.35 प्रतिशत बढ़कर 486.73 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में भारत का वस्तु निर्यात 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 33.75 अरब डॉलर था। नवंबर माह में आयात 27 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी माह में यह 55.06 अरब डॉलर था।

विज्ञापन


समीक्षाधीन माह के दौरान व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर 37.84 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इस वर्ष अक्तूबर में भारत का वस्तु निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात 2.17 प्रतिशत बढ़कर 284.31 अरब डॉलर और आयात 8.35 प्रतिशत बढ़कर 486.73 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें