फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Export-Import: दिसंबर महीने में देश का निर्यात घटा, अप्रैल से दिसंबर महीने के दौरान 16.11% की वृद्धि

Mon, 16 Jan 2023 07:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निर्यात आंकड़ों के बारे में बताते हुए वाणिज्य सचिव ने कहा, 'कुछ खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंधों के बावजूद हमारा चावल निर्यात बढ़ा है। यह दिखाता है कि भारत अन्य देशों के लिए खाद्य सुरक्षा का एक अच्छा स्रोत बनने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 में भारत का निर्यात 12.2 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया। पिछले वर्ष इसी महीने में यह 39.27 अरब डॉलर था। दिसंबर 2022 में आयात भी घटकर 58.24 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल के इसी महीने में 60.33 अरब डॉलर था।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान देश का कुल निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 332.76 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात 24.96 प्रतिशत बढ़कर 551.7 अरब डॉलर पर पहुंचा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के निर्यात में वृद्धि हो रही है।

निर्यात आंकड़ों के बारे में बताते हुए वाणिज्य सचिव ने कहा, 'कुछ खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंधों के बावजूद हमारा चावल निर्यात बढ़ा है। यह दिखाता है कि भारत अन्य देशों के लिए खाद्य सुरक्षा का एक अच्छा स्रोत बनने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


सचिव ने कहा, 'खरीदारी करने वाले देशों में मंदी की चुनौतियों के बावजूद हम अपने परिधान निर्यात को बढ़ाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सही बात है कि वैश्विक चुनौतियों के कारण हम इसे बहुत ऊंचे स्तर पर नहीं ले जा सके, हम इसे स्थिर बनाए रखने में सक्षम हैं।

वाणिज्य सचिव ने कहा, 'हम कृषि उत्पादों के निर्यात से हटकर तैयार माल के निर्यात की ओर बढ़ गए हैं। अगर हम अपने निर्यात बास्केट को देखें तो आप पाएंगे कि हमारे कुल निर्यात में 24 प्रतिशत प्रतिनिधित्व इंजीनियरिंग से जुड़े सामानों का है।

वाणिज्य सचिव ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम कृषि उत्पादों और कच्चे माल के निर्यातक देश की पहचान से बहुत आगे बढ़ गए हैं।' उन्होंने कहा, 'हमने रत्न व आभूषण, ड्रग्स और फार्मास्युटिकल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रेडीमेड कपड़ों जैसे कुछ तैयार उत्पादों के निर्यात की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। हमारे निर्यात बास्केट का करीब 50 फीसदी हिस्सा तैयार उत्पाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें