फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMI: देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में लगातार दूसरे महीने नरमी, जुलाई में पीएमआई घटकर 57.7 रहा

Tue, 01 Aug 2023 12:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Purchasing Managers Index: जुलाई के पीएमआई आंकड़ों ने नरमी के बावजूद लगातार 25वें महीने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार की ओर इशारा किया। पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है।
विज्ञापन
pmi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में जुलाई में लगातार दूसरे महीने नरमी रही क्योंकि उत्पादन में वृद्धि और नए ऑर्डर में  में मामूली कमी दर्ज की गई। एसऐंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जुलाई में घटकर 57.7 पर आ गया, जो जून में 57.8 पर था। 

विज्ञापन


सर्वेक्षण में कहा गया है कि गिरावट के बावजूद भारतीय विनिर्माण क्षेत्र ने चालू मांग के बीच तीसरी तिमाही की शुरुआत में मजबूत वृद्धि की गति बनाए रखी। 

जुलाई के पीएमआई आंकड़ों ने लगातार 25वें महीने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार की ओर इशारा किया। पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है। 
विज्ञापन


एसऐंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के इकनॉमिक्स डायरेक्टर एंड्रयू हार्कर ने कहा, "भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने जुलाई में ग्रोथ की रफ्तार खोने के बहुत कम संकेत दिए हैं।" सर्वेक्षण में कहा गया है कि उत्पादन और नए ऑर्डर में विस्तार की दर में जून की तुलना में केवल मामूली नरमी थी, फर्मों ने तदनुसार अपने रोजगार और खरीद गतिविधि का विस्तार किया।

हार्कर ने कहा, "क्षमता पर दबाव जारी रहा, जिससे फर्मों को फिर से ठोस रूप से रोजगार का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया गया, इस प्रवृत्ति के आने वाले महीनों में जारी रहने की संभावना है, यदि मांग मजबूत बनी रहती है।"  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें