Growth: सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात, उर्वरक और सीमेंट के उत्पादन में जून 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। कच्चे तेल का उत्पादन जून में 2.6 प्रतिशत घटा जबकि पिछले साल जून में इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में घटकर सालाना आधार पर चार प्रतिशत रह गई, यह मई में 6.3 प्रतिशत थी। जून 2023 में इन क्षेत्रों में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात, उर्वरक और सीमेंट के उत्पादन में जून 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। कच्चे तेल का उत्पादन जून में 2.6 प्रतिशत घटा जबकि पिछले साल जून में इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
विज्ञापन
जून 2023 में 9.9 प्रतिशत के विस्तार के मुकाबले इस साल जून में सीमेंट उत्पादन में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस बीच, जून 2024 में कोयला उत्पादन में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जून 2024 में बिजली उत्पादन में 7.7 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4.2 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 5.7 प्रतिशत बढ़ा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 6 प्रतिशत था।
आईसीआई (Index of Eight Core Industries) एक महत्वपूर्ण बैरोमीटर के रूप में कार्य करता है, जो आठ प्रमुख उद्योगों, अर्थात् सीमेंट, कोयला, कच्चे तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और इस्पात के सामूहिक और व्यक्तिगत प्रदर्शन दोनों को मापता है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन उद्योगों का भारांक 40.27 प्रतिशत है।