फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दर में आई बड़ी उछाल, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8 फीसदी के पार

Fri, 31 Aug 2018 05:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की अर्थव्यस्था में तेजी से उछाल आया है। इस वित्त वर्ष (2018-19) की पहली तिमाही में विकास 8.2 फीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष (2017-18) की आखिरी तिमाही में विकास दर 7.7 फीसदी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को जारी आंकड़ो से केंद्र सरकार को बड़ी राहत मिली है। 

विज्ञापन

कोर सेक्टर में गिरावट

कोर सेक्टर की ग्रोथ में गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई में कोर सेक्टर ग्रोथ 6.6 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर कोर इंडस्ट्री ग्रोथ 7.6 फीसदी से घटकर 6.6 फीसदी हो गई है। बता दें कि जून की कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ 6.7 फीसदी से संसोधित करके 7.6 फीसदी की गई है।

महीने दर महीने आधार पर जुलाई में कोयला उत्पादन की ग्रोथ 11.5 फीसदी से घटकर 9.7 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जुलाई में कच्चे तेल के उत्पादन की ग्रोथ 3.4 फीसदी के मुकाबले 5.4 फीसदी रही है।

विज्ञापन


सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जीडीपी ग्रोथ को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से तगड़ा बूस्ट मिला। अप्रैल-जून के दौरान मैन्युफैक्चरिंग की ग्रोथ बढ़कर 13.5 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में इसमें 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कंस्ट्रक्शन ग्रोथ 11.5  फीसदी से घटकर 8.7 फीसदी रही है। जून तिमाही में इलेक्ट्रिसिटी, माइनिंग, ट्रेड ट्रांसपोर्ट में भी गिरावट दर्ज की गई है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इलेक्ट्रिसिटी ग्रोथ 7.7 फीसदी से घटकर 7.3 फीसदी, माइनिंग ग्रोथ 2.7 फीसदी से घटकर 0.1 फीसदी और ट्रेड ट्रांसपोर्ट ग्रोथ 6.8 फीसदी से घटकर 6.7 फीसदी रही है।

तिमाही आधार पर जून तिमाही में फाइनेंस ग्रोथ 5 फीसदी से बढ़कर 6.5 फीसदी रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पब्लिक एडमिन ग्रोथ 13.3 फीसदी से घटकर 9.9 फीसदी रही है। वहीं इंडस्ट्री ग्रोथ 8.4 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 10.29 फीसदी और सर्विस ग्रोथ 8.2 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 7.35 फीसदी रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें