फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी, 1.32 अरब डॉलर घटकर 593.75 अरब डॉलर पर पहुंचा

Fri, 16 Jun 2023 07:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक सांख्यिकी पूरक के अनुसार नौ जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.128 अरब डॉलर घटकर 525.073 अरब डॉलर रह गईं।
विज्ञापन
फॉरेक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ जून को समाप्त सप्ताह में 1.32 अरब डॉलर घटकर 593.75 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह कुल विदेशी मुद्रा भंडार 5.93 अरब डॉलर बढ़कर 595.067 अरब डॉलर हो गया था। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व में गिरावट आ रही है क्योंकि केंद्रीय बैंक ने वैश्विक घटनाक्रमों के कारण बने दबाव के बीच रुपये को बचाने के लिए भंडार का उपयोग किया है।

स्वर्ण आरक्षित भंडार 18.3 करोड़ डॉलर घटकर 45.374 अरब डॉलर रह गया

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक सांख्यिकी पूरक के अनुसार नौ जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.128 अरब डॉलर घटकर 525.073 अरब डॉलर रह गईं।  डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या गिरावट का प्रभाव भी शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण आरक्षित भंडार 18.3 करोड़ डॉलर घटकर 45.374 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर बढ़कर 18.187 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार 80 लाख डॉलर घटकर 5.115 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें