फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US: पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के पहले अमेरिका का बड़ा एलान, ग्रीन कार्ड चाहने वालों को मिलेगी राहत

Fri, 16 Jun 2023 06:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-US: अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की ओर से रोजगार प्राधिकार दस्तावेज (ईएडी) के लिए प्रारंभिक और नवीकरण आवेदनों के लिए पात्रता मानदंडों के संबंध में जारी दिशानिर्देश से उन हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को मदद मिलने की उम्मीद है जो ग्रीन कार्ड या स्थायी निवास के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और जो बाइडन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइडन प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले बड़ा एलान किया है। दरअसल अमेरिकी सरकार ने ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए पात्रता मानदंडों पर नीतिगत दिशानिर्देश जारी कर नियमों में ढील दी है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जों बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। इसी दिन पीएम मोदी को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को मिलेगी मदद

अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की ओर से रोजगार प्राधिकार दस्तावेज (ईएडी) के लिए प्रारंभिक और नवीकरण आवेदनों के लिए पात्रता मानदंडों के संबंध में जारी दिशानिर्देश से उन हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को मदद मिलने की उम्मीद है जो ग्रीन कार्ड या स्थायी निवास के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

एक साल में 140000 रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी करने का है प्रावधान

ग्रीन कार्ड जिसे आधिकारिक तौर पर स्थायी निवासी कार्ड के रूप में जाना जाता है, एक दस्तावेज है जो अमेरिका में अप्रवासियों को सबूत के रूप में जारी किया जाता है कि धारक को स्थायी रूप से रहने का विशेषाधिकार दिया गया है। आव्रजन कानून में हर साल लगभग 140,000 रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी करने का प्रावधान है। हालांकि, उनमें से केवल सात प्रतिशत ग्रीन कार्ड सालाना एक ही देश के व्यक्तियों को जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें