फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Import-Export: अगस्त में भारत का निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़ा, आयात 10% घटकर 61.59 अरब डॉलर हुआ

Mon, 15 Sep 2025 03:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Import-Export Data: अगस्त में भारत का निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर हो गया है। वहीं देश का आयात 10.2 प्रतिशत घटकर 61.59 अरब डॉलर हो गया। सरकार ने इससे जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं, आइए जानते हैं, इन आंकड़ों में क्या है?
विज्ञापन
निर्यात - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त में भारत का निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर हो गया है। वहीं देश का आयात 10.2 प्रतिशत घटकर 61.59 अरब डॉलर हो गया। सरकार ने इससे जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अगस्त में भारत का निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान आयात 10.12 प्रतिशत घटकर 61.59 अरब डॉलर रह गया। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह बात कही गई।

पिछले वर्ष अगस्त में निर्यात 32.89 अरब अमेरिकी डॉलर का था और आयात 68.53 अरब अमेरिकी डॉलर का था। अगस्त 2025 के दौरान व्यापार घाटा 26.49 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 35.64 बिलियन अमरीकी डॉलर था।
विज्ञापन


अप्रैल-अगस्त 2025-26 के दौरान निर्यात 184.13 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जबकि आयात 306.52 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा। आंकड़ों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और व्यापार नीति की अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के निर्यातकों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें