फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Export: अक्तूबर में भारत का निर्यात 11.8% घटा, आयात में उछाल; व्यापार घाटा 41.6 अरब डॉलर पर पहुंचा

Mon, 17 Nov 2025 04:01 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत का निर्यात अक्तूबर में 11.8 प्रतिशत घटकर 34.38 अरब डॉलर रह गया। वहीं आयात 16.63 प्रतिशत बढ़कर 76.06 अरब डॉलर हो गया। 
 
विज्ञापन
आयात- निर्यात - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का निर्यात अक्तूबर में 11.8 प्रतिशत घटकर 34.38 अरब डॉलर रह गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आयत में 16.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, यह बढ़कर 76.06 अरब डॉलर हो गया। वहीं समीक्षाधीन माह में देश का व्यापार घाटा 41.68 अरब डॉलर रह गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Share Market: 'भारतीय बाजार सचिन तेंदुलकर की तरह कर रहा है बल्लेबाजी', बोले एनएसई प्रमुख आशीष कुमार चौहान

सोने और चांदी के आयात में हुई वृद्धि

आंकड़ों के अनुसार सोने और चांदी के आयात में वृद्धि के कारण आयात में बढ़ोतरी हुई। पिछले महीने सोने का आयात बढ़कर 14.72 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 4.92 अरब डॉलर था।

अमेरिका को देश का निर्यात घटकर 6.3 अरब डॉलर रह गया

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अक्तूबर में अमेरिका को देश का निर्यात घटकर 6.3 अरब डॉलर रह गया। वहीं पिछले साल इसी महीने में यह 6.9 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में निर्यात मामूली 0.63 प्रतिशत बढ़कर 254.25 अरब डॉलर हो गया। इसी दौरान आयात 6.37 प्रतिशत बढ़कर 451.08 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें