फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palm Oil: रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़ा, कस्टम ड्यूटी में कटौती से निर्यातकों को मिली छूट

Fri, 14 Oct 2022 02:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने कहा कि इंडोनेशिया ने रिफाइंड पाम तेल आयात पर सीमा शुल्क में कटौती है। इससे तेल निर्यातकों ने छूट पर पाम तेल का निर्यात किया। इस वजह से देश का कच्चा पाम तेल आयात पिछले साल नवंबर से इस साल सितंबर के बीच घटकर 52.37 लाख टन आ गया है।
विज्ञापन
पाम तेल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़कर 17.12 लाख टन पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में आयात 6.28 लाख टन था। इंडोनेशिया में पाम तेल की कम कीमतों के कारण ऐसा हुआ है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने कहा कि 2021-22 में नवंबर से सितंबर के दौरान भारत ने 130.1 लाख टन वेजिटेबल तेल का आयात किया है। एक साल पहले की तुलना में यह चार फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


कस्टम ड्यूटी में कटौती
एसईए ने कहा कि इंडोनेशिया ने रिफाइंड पाम तेल आयात पर सीमा शुल्क में कटौती है। इससे तेल निर्यातकों ने छूट पर पाम तेल का निर्यात किया। इस वजह से देश का कच्चा पाम तेल आयात पिछले साल नवंबर से इस साल सितंबर के बीच घटकर 52.37 लाख टन आ गया है। उसके पहले के साल में यह 68.64 लाख टन था। हालांकि, कुल पाम तेल का आयात घटकर 70.28 लाख टन रहा है जो एक साल पहले 76.27 लाख टन था। 

अन्य तेलों के आयात में बढ़त
सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तेलों के आयात में बढ़त हुई है। सोयाबीन तेल का आयात बढ़कर 56.35 लाख टन रहा जो एक साल पहले 44.58 लाख टन था। नवंबर से सितंबर के बीच मलयेशिया ने 28.13 लाख टन कच्चा पाम तेल निर्यात किया जबकि 11.61 लाख टन रिफाइंड पामोलीन तेल का निर्यात किया। इंडोनेशिया ने 17.15 लाख टन कच्चा पाम तेल और 11.61 लाख टन रिफाइंड तेल का निर्यात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें