फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Equity Market: शेयर बाजार की पूंजी के लिहाज से भारत फिर पांचवें स्थान पर पहुंचा, जानें किस देश से था पिछड़ा?

Mon, 13 Feb 2023 12:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Equity Market: शेयर बाजार की पूंजी के लिहाज से भारत फिर पांचवें स्थान पर पहुंचा, जानें किस देश से था पिछड़ा?
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के शेयरों की बिकवाली के दौरान फ्रांस से कुछ समय के लिए पिछड़ने के बाद बाद भारत ने मूल्य के हिसाब से दुनिया के शीर्ष इक्विटी बाजारों में पांचवें स्थान पर फिर से कब्जा कर लिया है। ब्लूमबर्ग की ओर से संकलित आंकड़ों के अनुसार, भारत का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 3.15 ट्रिलियन डॉलर था, जो फ्रांस से अधिक है। सूची में ब्रिटेन सातवें स्थान पर है। इस सूची में प्रत्येक देश में प्राथमिक लिस्टिंग वाली कंपनियों के संयुक्त मूल्य को दर्शाया जाता है।

विज्ञापन


आय वृद्धि के परिदृश्य से दक्षिण एशियाई देश के शेयरों में मजबूती आई है। जिन्होंने पिछले दो वर्षों से अधिकांश वैश्विक प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि भारत के बाजार का कुल मूल्य 24 जनवरी की तुलना में अब भी लगभग 6% कम रहा। अदाणी शेयरों में बिकवाली शुरू होने से एक दिन पहले बाजार वर्तमान की तुलना में अधिक मजबूत थे। हालांकि निवेशकों का विश्वास बहाल करने के लिए समूह की ओर से उठाए गए कदमों से इसके शेयरों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन अदाणी समूह मार्केट कैप में पहले की तुलना में लगभग 120 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।

नवंबर महीने के बाद भारतीय शेयर बाजारों से धन निकालने के बाद विदेशी निवेशक इस महीने के 9 फरवरी तक सात में से दो सत्रों के दौरान शुद्ध खरीदार रहे। यह खरीद फरवरी की शुरुआत में पूंजीगत खर्च बढ़ाने की सरकार की योजना के बाद की गई थी। जबकि केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह ब्याज दर में वृद्धि की धीमी गति का भी संकेत दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें