फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धिः ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में पांच स्थान चढ़कर 52वें पायदान पर पहुंचा भारत

Wed, 24 Jul 2019 05:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gii - फोटो : PTI
विज्ञापन

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत पांच स्थान चढ़कर 52वें पायदान पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसे जारी किया। पहली बार किसी उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले देश में जीआईआई को जारी किया गया है। 

विज्ञापन


12 साल से जारी हो रहा है जीआईआई

जीआईआई 12 साल से जारी हो रहा है। इसको INSEAD, कॉर्नेल विश्वविद्यालय और वर्ल्ड इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन संयुक्त तौर पर जारी करते हैं। 2015 में जहां भारत की रैंक 81 थी, जो अब चढ़कर 52वें स्थान पर आ गई है। जीआईआई 2019 ने इनोवेशन के आधार पर 120 देशों की अर्थव्यवस्था को रैंकिंग दी है। 

टॉप 10 में यह देश शामिल

इस लिस्ट में स्विटजरलैंड पहले स्थान पर है। इसके बाद स्वीडन, अमेरिका, नीदरलैंड, यूके, फिनलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जर्मनी और इजरायल शामिल हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें