एपल ने चीन अपना रिटेल स्टोर बंद करने का फैसला किया
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महत्वपूर्ण कदम के तहत एपल ने चीन में अपने पहले रिटेल स्टोर को बंद करने जा रही है। यह कंपनी के संचालन के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मोड़ है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की है कि डालियान शहर के झोंगशान जिले में स्थित उसका पार्कलैंड मॉल स्टोर 9 अगस्त को बंद हो जाएगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के वातावरण में बदलाव हो रहे हैं। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब एपल चीन में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझ रहा है, वहां वर्तमान में उसके लगभग 56 स्टोर हैं, जो उसके 530 से अधिक वैश्विक रिटेल आउटलेट्स के 10% से अधिक के बराबर है।
चीन ने भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाई
चौरसिया ने कहा कि एप्पल ने अपनी 'चाइना प्लस वन' रणनीति के तहत पिछले कई वर्षों में भारत में अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाया है। 2025 तक अमेरिकी बाजार को आपूर्ति करने के लिए भारत में अपनी अधिकांश निर्यात क्षमता को समर्पित करने का विकल्प चुना है।
सैमसंग और मोटोरोला ने भारत में अपनी आपूर्ति बढ़ाई
चौरसिया ने कहा कि एप्पल ने भारत में आईफोन 16 सीरीज के प्रो मॉडल का निर्माण और संयोजन शुरू कर दिया है, लेकिन अमेरिका में प्रो मॉडल के लिए आवश्यक आपूर्ति के लिए अभी भी चीन में स्थापित विनिर्माण केंद्रों पर निर्भर है। सैमसंग और मोटोरोला ने भी भारत से अमेरिका को आपूर्ति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है, हालांकि उनकी शिफ्ट एप्पल की तुलना में काफी धीमी और छोटे पैमाने पर है। चौरसिया ने बताया कि एपल की तरह मोटोरोला का भी मुख्य विनिर्माण केंद्र चीन में है, जबकि सैमसंग मुख्य रूप से वियतनाम में अपने स्मार्टफोन का उत्पादन करने पर निर्भर है।