भारत ने मालदीव के साथ 13 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत द्वीपीय देश में नौका सेवाएं बढ़ाने के लिए 100 मिलियन एमवीआर अनुदान दिया जाएगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
भारत ने मालदीव के साथ 13 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत द्वीपीय देश में नौका सेवाएं बढ़ाने के लिए 100 मिलियन एमवीआर अनुदान दिया जाएगा। जिससे समुद्री संपर्क का विस्तार होगा और सामुदायिक आजीविका में सुधार होगा।
विज्ञापन
रविवार को हस्ताक्षरित सहमति पत्र भारतीय अनुदान सहायता योजना- उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) चरण III के तहत कार्यान्वित की जाने वाली परियोजनाओं के लिए हैं।
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हस्ताक्षर समारोह विदेश मंत्रालय में हुआ, जो दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत होती साझेदारी में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।