केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल पर पलटवार किया। वेणुगोपाल ने बढ़ते हवाई किराए को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। सिंधिया ने कहा कि वह यूपीए शासन के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ किए गए सौतेले व्यवहार को भूलकर अपनी गलितयां छिपा रहे हैं।
वेणुगोपाल और सिंधिया के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग
वेणुगोपाल ने बढ़ते हवाई किराए को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया गया था कि सरकार एयरलाइनों की ओर से "लुटेरा व्यवहार" को रोकने में नाकाम रही है और उसने अपने घनिष्ठ मित्र एयरपोर्ट ऑपरेटरों के हाथों में लूट की सुविधा दे दी है। विमानन क्षेत्र की स्थिति को लेकर वेणुगोपाल और सिंधिया के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है।
वेणुगोपाल ने रविवार को एक ट्वीट में कहा था कि आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और वास्तविक तथ्यों को गलत तरीके से जमीन पर पेश करने से मध्यम वर्ग के कठिन तथ्यों और रोजमर्रा की पीड़ा को दूर नहीं किया जा सकता है। इसके बाद वेणुगोपाल पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, "वेणुगोपाल जी अपने लाभ के लिए तथ्यों को भुनाना जारी रखे हुए हैं और यूपीए सरकार के शासन के दौरान नागरिक उड्डयन के साथ किए गए सौतेले व्यवहार को भूल जाते हैं।