विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करते इटली के उप प्रधानमंत्री।
- फोटो : PTI
पीयूष गोयल से भी की मुलाकात
उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-इटली व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी फोरम की सह-अध्यक्षता भी की। इस फोरम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी सहयोग, नवाचार, शैक्षणिक और अनुसंधान एवं विकास साझेदारी, सह-उत्पादन और संयुक्त व्यापार उद्यमों को सुविधाजनक बनाना है।
इसके अलावा शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार फोरम का भी आयोजन किया गया। इसमें दोनों देशों के विश्वविद्यालयों और अनुसंधान केंद्रों के प्रमुखों ने अनुसंधान एवं नवाचार तथा उच्च शिक्षा सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए भाग लिया। इस दौरान भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इटली के विवि एवं अनुसंधान मंत्रालय ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए।
संबंधित वीडियो