भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था साल 2030 तक छह गुना बढ़कर एक लाख करोड़ डॉलर (करीब 82 लाख करोड़ रुपये) पहुंच जाएगी। गूगल, टेमासेक और बेन एंड कंपनी की मंगलवार को जारी साझा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इस 'इंडिया ई-कॉनमी रिपोर्ट' के अनुसार, भारत अपने डिजिटल दशक में है। इसके आखिर तक इंटरनेट अर्थव्यवस्था 12 से 13 फीसदी की सालाना दर से बढ़ेगी। अभी इसकी वृद्धि चार से पांच फीसदी है।
इनके नेतृत्व पर भरोसा
गुप्ता ने कहा, स्टार्टअप के नेतृत्व में बड़ा डिजिटल इनोवेशन हो रहा है। छोटे-मध्यम उद्योग और कारोबार हों या बड़े उद्योग, सबने महामारी के बाद डिजिटल इनोवेशन व तकनीकों को अपनाया।
विश्व बैंक ने भारत का विकास दर अनुमान घटाया
विश्व बैंक ने 2023-24 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है। यह विश्व बैंक के जनवरी के पिछले अनुमान से 0.3 फीसदी कम है। हालांकि, भारत में निजी उपभोग व निवेश में अप्रत्याशित जुझारूपन दिख रहा है। सेवाओं की वृद्धि मजबूत है। इस दौरान वैश्विक वृद्धि दर भी घटकर 2.1 फीसदी रह जाएगी।