फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP: उभरते बाजार की श्रेणी से निकलकर वैश्विक शक्ति बना भारत, जानिए क्या कहते हैं बीते वर्षों के जीडीपी आंकड़े

Tue, 19 Aug 2025 11:31 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GDP: 1975 में भारत की कुल जीडीपी करीब 98 अरब डॉलर थी, इसके 2025 में बढ़कर 4527 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने बीते कई वर्षों में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं। फिलहाल भारतीय अर्थव्यवस्था की गिनती दुनिया के शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में होती है। आइए भारत की इस यात्रा के बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएंडपी ग्लोबल ने हाल ही में मजबूत आर्थिक विकास और बेहतर वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए, 18 वर्षों में पहली बार भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को बढ़ाकर 'बीबीबी' कर दी है। यह प्रगति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों के दीर्घकालिक तुलनात्मक विश्लेषण के बाद की गई है। 1975 से वैश्विक आर्थिक रैंकिंग में भारत की निरंतर वृद्धि  दिखी है।  इस दौरान अमेरिका, चीन, जापान, ब्रिटेन और जर्मनी सहित प्रमुख विश्व अर्थव्यवस्थाओं के साथ तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव दिखे हैं।

विज्ञापन



*आंकड़े अरब डॉलर में

1975 में भारत की कुल जीडीपी करीब 98 अरब डॉलर थी, इसके 2025 में बढ़कर 4527 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने बीते कई वर्षों में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं। फिलहाल भारतीय अर्थव्यवस्था की गिनती दुनिया के शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में होती है। भारत से अधिक जीडीपी केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी की है। आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार भारत की जीडीपी 2030 तक 6670 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है और भारत जीडीपी के मामले जर्मनी से आगे निकलकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि का सिलसिला 2030 तक जारी रहेगा। 1975 के बाद से प्रमुख विश्व अर्थव्यवस्थाओं के सकल घरेलू उत्पाद की तुलना पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि भारत आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत छाप छोड़ सकता है। ये आंकड़े 1975 से 2022 तक के विश्व बैंक के आंकड़ों पर आधारित हैं। वहीं 2023 से 2030 की अवधि के लिए अनुमान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के विश्व आर्थिक आउटलुक के आंकड़ों पर आधारित हैं।

देश की अर्थव्यवस्था न केवल मजबूत हुई, बल्कि तेजी से आगे भी बढ़ रही: भाजपा

एसएंडपी की ओर से भारत की रेटिंग अपडेट पर भाजपा नेता डॉ. सैयद जफर इस्लाम ने कहा, "ऐसे समय में जब दुनिया आर्थिक उथल-पुथल और मूल्य निर्धारण की चुनौतियों से जूझ रही है, अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियां भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं। यह बदलाव सरकार के नीतिगत उपायों और सुधारों से संभव हुआ है। मैं लगातार तीन बार एक स्थिर और मजबूत सरकार चुनने के लिए देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं... 2014 से प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह की नीतियां अपनाई हैं, मैं आज गर्व से कह सकता हूँ कि देश की अर्थव्यवस्था न केवल मजबूत हुई है, बल्कि तेजी से आगे भी बढ़ रही है। दुनिया भर की सभी संस्थाओं और अर्थशास्त्रियों से भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत ही मिल रहे हैं।"
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें