फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में सात लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता, नोटबंदी-जीएसटी का दिखेगा असर: रिपोर्ट

Sat, 04 Jan 2020 11:38 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत में 2030 तक करीब सात लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है। वर्तमान में इसका आकार तीन लाख करोड़ डॉलर है। डॉयचे बैंक ने एक शोध रिपोर्ट ‘इमैजिन-2030’ में कहा कि अगले 10 साल में 2.5 गुना की बढ़ोतरी के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि उसे अपना औसत विकास दर 10 फीसदी से अधिक रखना होगा। 
विज्ञापन


बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हाल के वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। इसके बावजूद इसमें तेजी से विकास करने की क्षमता है। आर्थिक विकास की जहां तक बात है तो निकट भविष्य में भी इसके नीचे रहने का अनुमान है। हालांकि, सरकार की ओर से किए जा रहे सुधारों और प्रोत्साहन उपायों से अर्थव्यवस्था में खासी तेजी आएगी।

हाल ही में सरकार ने मांग में कमी की भरपाई करने के लिए साहसिक फैसला करते हुए कॉरपोरेट कर की दर में कटौती की है। इससे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था में निजी निवेश भी बढ़ेगा, जो पिछले आठ वर्षों से कमजोर रहा है। आरबीआई के पिछले साल रेपो रेट में रिकॉर्ड 135 आधार अंकों की कटौती का भी असर दिखेगा। 

प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर देना होगा जोर

रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे सुधार अगले दशक में अर्थव्यवस्था में तेजी लाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाएंगे। नोटबंदी से डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिला है, जबकि आने वाले समय में जीएसटी देश के राजकोषीय स्थिति में सुधार करने और विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा। दिवालिया कानून भी आने वाले दशक में अर्थव्यवस्था में तेजी लाने में सहायक सिद्ध होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत में अनौपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों की प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है। ऐसे में भारत सरकार को ऐसी नीतियां बनानी होंगी, जिससे प्रति व्यक्ति आय के स्तर में तेजी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें