फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEF: 'भारत एक असाधारण सफलता की कहानी', अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को दावोस में ऐसे सराहा

Wed, 17 Jan 2024 08:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WEF: विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2024 में ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और मोदी के बीच प्रगाढ़ संबंध हैं और उनकी बातचीत में अमेरिका-भारत संबंधों सहित सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
Antony Blinken - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को ''असाधारण सफलता की कहानी'' करार देते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां और कार्यक्रम भारत के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहे हैं।

विज्ञापन


विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2024 में ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और मोदी के बीच प्रगाढ़ संबंध हैं और उनकी बातचीत में अमेरिका-भारत संबंधों सहित सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। 

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की प्रशंसा करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और भारत हमेशा बातचीत करते रहते हैं और इनमें लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों से जुड़े सभी पहलू शामिल हैं। उन्होंने कहा हम निरंतर और बहुत वास्तविक बातचीत करते रहते हैं। ब्लिंकन ने ये बातें उस सवाल के जवाब में कहीं जिसमें पूछा गया था कि मोदी के शासन में देश की मजबूत आर्थिक प्रगति और आधारभूत संरचना निर्माण के बावजूद क्या हिंदू राष्ट्रवाद का उदय भारत के लिए चिंता के विषय है।
विज्ञापन


गीता गोपीनाथ ने जलवायु से जुड़े वित्तपोषण के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले डेटा पर दिया जोर
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की उप प्रबंध निदेशक, गीता गोपीनाथ ने बैंकिंग क्षेत्र को जलवायु बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण को सक्षम करने के लिए एक ठोस सूचना वास्तुकला बनाने की आवश्यकता की ओर इशारा किया है।

"गोपीनाथ ने कहा, "निश्चित रूप से क्लाईमेट फाइनेंस समय की मांग है, लेकिन हमारे पास अब भी इससे जुड़े स्पष्ट डेटा उपलब्ध नहीं हैं। ग्रीनवाशिंग के बारे में चिंताएं प्रासंगिक हैं, और मुझे नहीं लगता कि हम उस सूचना तंत्र को बनाने में कामयाब रहे हैं जिसकी आवश्यकता है। जलवायु के क्षेत्र में अधिक पूंजी प्रवाह प्राप्त करने के लिए पारदर्शिता जरूरी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें