फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India@100: देश में सेमीकंडक्टर निर्माण और 5जी पर बोले अश्विनी वैष्णव, बीएसएनएल को लेकर किया ये खुलासा

Sat, 27 Aug 2022 01:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India@100: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत आने-वाले पांच से छह वर्षों में सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन के क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगा। यह इस क्षेत्र का कैपिटल बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के लिए दूरसंचार मंत्रालय का है यह प्लान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेस टुडे के इंडिया @100 समिट के दौरान बोलते हुए दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत आने-वाले पांच से छह वर्षों में सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन के क्षेत्र में अलग पहचान बना लेगा। 

देश में सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र की स्थापना जल्द 

विज्ञापन

दूसरसंचार मंत्री ने कहा है कि देश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र की स्थापना जल्द होने वाली है। आने वाले वर्षों में सेमीकंडक्टर डिजाइन के मामले में भारत दुनिया भर में सबसे अव्वल होगा। यही हमारा लक्ष्य है। इसके अलावा अगले छह वर्षों में भारत में चिप का प्रोडक्शन शुरू करना भी हमारा लक्ष्य है।

सेमीकंडक्टर डिजाइन में भारत बनेगा लीडर 
दूरसंचार मंत्री ने कहा है कि देश की अलग-अलग कंपनियों में करीब 55000 सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजीनियर काम कर रहे हैं। ताइवान के इस मामले में दुनिया में सबसे आगे होने के सवाल जा जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि ताइवान ने इस क्षेत्र में बहुत पहले शुरुआत कर दी थी, जिसके चलते वह इसकी सप्लाइ में सबसे आगे है। 

विज्ञापन

Image preview

5जी पर भी बोले अश्विनी वैष्णव 
दूरसंचार मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बहुत पीछे थे पर आज सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक निर्माण क्षेत्र में 25 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में 5जी बहुत जल्द हकीकत बनने वाला है। देश ही देश के लोग 5जी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश अक्तूबर महीने से 5जी की शुरुआत हो जाएगी। 

इन दो सेक्टर्स को 5जी से मिलेगा बड़ा फायदा
कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5जी सेवाओं की शुरुआत होने से एजुकेशन और हेल्थ केयर सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन दोनों सेक्टर्स में तकनीक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि ये दोनों सेक्टर देश के पिरामिड की नींव हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नियंत्रण वाली दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल भी आने-वाले डेढ़ से दो वर्षों में अपनी 5जी नीति लागू करेगी।

डेटा प्रोटेक्शन बिल पर भी बोले अश्विनी वैष्णव 

विज्ञापन

डेटा प्रोटेक्शन बिल के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस पर लगातार काम किया जा रहा है, इसका मसौदा जल्द ही तैयार कर इसे पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दूरसंचार उद्योग 1885 के कानूनों के तहत नियंत्रित होता है, ऐसे में इसे आज के समय के साथ जोड़ना एक चुनौती है। इसे ठीक कैसे करें इस पर विचार करने का समय आ गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें