फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income tax returns: रिटर्न भरने के अंतिम दो दिन शेष, अब तक पांच करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल

Wed, 29 Dec 2021 10:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

More than five crore income tax returns filed : आयकर विभाग ने ट्वीट कर बताया कि बुधवार शाम 5:45 बजे तक कर आकलन वर्ष 2021-22 के पांच करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल किए जा चुके थे। पिछले साल कुल 5.95 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे। 
विज्ञापन
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर में अब दो दिन शेष हैं। आयकर विभाग ने बुधवार को बताया कि अब तक पांच करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ने ट्वीट कर बताया कि बुधवार शाम 5:45 बजे तक कर आकलन वर्ष 2021-22 के पांच करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल किए जा चुके थे। आयकर विभाग व्यक्तिगत करदाताओं के रिटर्न भरने की अंतिम तारीख पहले ही पांच माह बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 तक कर चुका है। 

पिछले साल भरे गए थे 5.95 करोड़ रिटर्न
पिछले साल वित्त वर्ष 2019-20 के रिटर्न भरने की तारीख 10 जनवरी 2021 तक बढ़ाई गई थी। तब तक कुल 5.95 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे। 

ई सत्यापन की मियाद 28 फरवरी 2022 
आयकर विभाग का कहना है कि जिन करदाताओं ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अपने आईटीआर का ई-सत्यापन नहीं किया है, वे 28 फरवरी, 2022 तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आयकर विभाग ने ऐसे करदाताओं को एक बार की छूट दी है। 
विज्ञापन


आयकर कानून के अनुसार, बिना डिजिटल हस्ताक्षर के इलेक्ट्रॉनिक रूप से दाखिल आईटीआर को आधार ओटीपी, या नेट बैंकिंग अथवा डीमैट खाते, पूर्व-मान्य बैंक खाते और एटीएम के माध्यम से भेजे गए कोड के माध्यम से रिटर्न भरने  के 120 दिनों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित करना होता है। 

जो करदाता ई सत्यापन करने में सक्षम नहीं हैं, वे बेंगलुरू स्थित आयकर के केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक रूप से दाखिल किए गए आईटीआर की एक हस्ताक्षरित प्रति भेज डाक से भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें